विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में बूंदाबादी ने दी राहत, आंधी से एक की मौत व पांच घायल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 22 Apr 2017 04:37 PM (IST)

पंजाब में आंधी आैर हल्‍की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। आंधी के कारण लोगों को दिक्‍कत भी हुई है। लुधियाना में एक घर की दीवार गिर गई और इसमे पांच लोग घायल हो गए।

पंजाब में बूंदाबादी ने दी राहत, आंधी से एक की मौत व पांच घायल
पंजाब में बूंदाबादी ने दी राहत, आंधी से एक की मौत व पांच घायल

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में धूल भरी आंधी चलने और हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट आई है।  राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में शनिवार तड़के आैर दिन में आंधी आई। चंडीगढ़ में भी तेज आंधी अाई और बारिश हुई। राज्‍य में बारिश और अांधी से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। कई जगह मंडियों में रखे गेहूं को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। लुधियाना मेें  दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। पठानकोट में कच्‍ची दीवार गिरने से एक बच्‍ची की मौत हो गई।

अमृतसर, रुपनगर, लुधियाना, जालंधर सहित राज्‍य के अधिकतर जगहों पर शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह धूल भरी आंधी चली और हल्की बारिश हुई। कई जगहों पर दिन में भी बादल छाए हुए हैं और बारिश का मौसम बना हुअा है।

अमृतसर में आंधी के बीच जाते लोग।

अमृतसर में सुबह आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। इससे यहां तापमान में गिरावट अाने से मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई इलाकों में पेड़ों कर टहनियां टूट कर सड़कों पर गिर गईं। कुछ जगहों पर कई पेड़ भी उखड़ गए। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बुक रीडिंग का क्रेज, पुस्तकालयों में बैठने तक की नहीं मिलती जगह

पठानकोट के अबरोल नगर में आंधसे एक घर की कच्ची दीवार गिर गई । इसके मलबे में पड़ोस की बच्‍ची दब  गई। लुधियाना में भी आंधी आई और बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में शनिवार को तापमान में गिरावट आई। आंधी के कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ। शहर के औद्योगिक क्षेत्र जमालपुर में एक घर की दीवार गिर गई। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देखें तस्वीरें: पंजाब में अांधी और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

लुधियाना में आंधी के कारण एक घर की दीवार।

चंडीगढ़ में तड़के और सुबह धूलभरी आंधी चली और हल्‍की बारिश हुई। शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। नंगल इलाके में भी आंधी आई और बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। आंधी के कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढें: पावरकॉम की पाकिस्तान को बिजली देने को तैयारी, नेपाल पर भी विचार