विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय सिंह ने कहा- सिद्धू ने पार्टी नहीं बनाकर पंजाब का हित किया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2016 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 09:07 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि नवजाेत सिंह सिद्धू ने नई पार्टी बनाकर पंजाब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह को अब भी नवजाेत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नवजाेत सिंह सिद्धू का राजनीतिक दल नहीं बनाने का फैसला पंजाब के हित में है। सिद्धू यदि 'आप' में शामिल होते हैं तो उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने रविवार को यहां कहा कि सिद्धू ने चौथा राजनीतिक दल नहीं बनाने का फैसला कर बहुत सही कदम उठाया है। इससे पंजाब का बहुत भला होगा। पंजाब में 'आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। इस संबंध में सही समय अाने पर फैसला किया जाएगा।

पढ़ें : अब चंडीगढ़ होगा 'आप' की राजनीति का केंद्र, जालंधर से चंडीगढ़ शिफ्ट हुआ कार्यालय

छोटेपुर के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, सुबूत दें तो होगी कार्रवाई

संजय सिंह ने सुच्चा सिंह छोटेपुर पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि छोटेपुर के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। छोटेपुर किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ सुबूत दें, अरविंद केजरीवाल जरूर कार्रवाई करेंगे। संजय सिंह के साथ पार्टी के पंजाब सह प्रभारी दुर्गेश पाठक भी मौजूद थे।

संजय सिंह ने कहा कि अगर केजरीवाल को अपने बेटे के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के सुबूत मिल जाएं तो वह उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि छोटेपुर को नई पार्टी बनाने का अधिकार है। उनकी पार्टी का 'आप' को कोई नुकसान नहीं होगा।

पढ़ें : कपड़े बदल रही थी कोचिंग लेने आई लड़की, पहलवान ने बना ली वीडियो और फिर...

दुर्गेश पाठक ने कहा कि औद्योगिक नीति संबंधी चुनाव घोषणापत्र तैयार कर मंडी गोबिंदगढ़ के उद्यमियों से साझा करेंगे। अगर उन्हें यह पसंद आ जाता है तो केजरीवाल खुद मंडी गोबिंदगढ़ में इस माह के अंत तक जारी करेंगे। उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।

पढ़ें : दुकान का शटर गिराया और फिर दो भाइयों ने किशोरी के साथ...

उन्होंने कहा कि जब भी कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम नशा तस्करी में आया तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजीठिया का बचाव किया। जब पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ तो एसपी सलविंदर सिंह का बचाव भी कैप्टन ने किया। जब नशा तस्करी का मुद्दा आम आदमी पार्टी ने उछाला तो उसके नेताओं पर मानहानि के केस दर्ज किए।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था परिवर्तन लाने के लिए कार्य करेगी। हमारी लड़ाई केवल भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों से है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।