विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखबीर बादल के खिलाफ भगवंत मान लड़ेंगे चुनाव : केजरीवाल

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 20 Nov 2016 05:27 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल के खिलाफ भगवंत मान को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

News Article Hero Image

जेएनएन, फाजिल्का। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद में रैली करने पहुंचे। उन्होंने मंच से सुखबीर के खिलाफ सांसद भगवंत मान को उतारने का फैसला किया तो मान ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वह सुखबीर को दिखा देंगे कि जीत क्या होती है।

अपने 10 दिवसीय दौरे के पहले दिन रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर सुखबीर बादल किसी दूसरे हलके से भी चुनाव लड़ते हैैं तो वहां भी मान सुखबीर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उन्हें उन्होंने पूरा किया।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त करने व भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने के लिए आम आदमी पार्टी ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जब वह रास्ते में आ रहे तो कांग्रेसी व अकाली दल के कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखा रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि वह ऐसे काले झंडों से डरने वाले नहीं हैैं। उन्होंने कहा कि क्या कभी इन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का विरोध किया है।

केजरी ने एक बार फिर कैबिनेट बिक्रम मजीठिया को चुनौती दी कि या तो वे उन्हें गिरफ्तार कर लें, नहीं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर वे उन्हें गिरफ्तार करवा लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी से पहले कांग्रेस की सरकार थी। तब भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे को लेकर मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कैप्टन मजीठिया का बचाव कर रहे हैैं, जबकि बादल कैप्टन का। केजरी ने कहा कि ये आपस में मित्रता निभा रहे हैैं। इनको पंजाब के कल्याण से कोई मतलब नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि मजीठिया ने पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे में डुबो दिया है। बादल परिवार पंजाब को लूट चुका है। पंजाब को नशामुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त केवल आप ही कर सकती है।

पढ़ें : इटैलियन चश्मे के कारण नहीं दिख रही राहुल को अच्छाई : शाह