विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती से बोला- चमत्कारी धागा दूंगा चल मेरे साथ, घर ले जाकर 10 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 23 Apr 2020 09:05 AM (IST)

एक व्यक्ति ने चमत्कारी धागा देने का झांसा दिया और फिर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद वह दस दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

युवती से बोला- चमत्कारी धागा दूंगा चल मेरे साथ, घर ले जाकर 10 दिन तक करता रहा दुष्कर्म
युवती से बोला- चमत्कारी धागा दूंगा चल मेरे साथ, घर ले जाकर 10 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

जेएनएन, फाजिल्का। जिले के एक गांव में रहने वाली युवती ने एक व्यक्ति पर चमत्कारी धागा बनाकर देने के बहाने से अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उक्त आरोपित 10 दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा। एक दिन वह उसके चंगुल से भाग आई और परिवार को घटना के बारे में बताया।

युवती ने बताया कि पिछले चार माह से एक व्यक्ति का उनके घर आना जाना था। व्यक्ति का दावा था कि वह चमत्कारी धागा बनाता है। उसके बनाए धागे को पहनने से घर मेंं सुख समृद्धि व सभी कष्ट मिट जाते हैं। तीन अप्रैल को उसकी मां जब खेत में काम करने के लिए गई थी, तो उक्त व्यक्ति उसके घर आया और कहने लगा कि तुम पर बहुत कष्ट है, जिसके निवारण के लिए वह एक धागा बनाकर देगा।

युवती के मुताबिक व्यक्ति ने उसे ऐसे जाल में फंसाया कि वह उसकी बात पर विश्वास करने लगी। व्यक्ति ने कहा कि अगर उसको धागा चाहिए तो वह उसके साथ चले। युवती उसके साथ मोटरसाइकिल पर उसके घर चली गई। घर ले जाकर युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। 

युवती के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और बंधक बना दिया। इसके बाद वह दस दिन तक उससे रोज दुष्कर्म करता रहा। उसने कई बार वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन वह हमेशा उस पर निगरानी रखता था। आखिरकार एक दिन मौका पाकर वह वहां से भाग गई।

युवती ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया है। थाना अरनीवाला प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने वयोवृद्ध नेता को फोन कर पूछा- कैसे हैं आप, फिर चला बातचीत का सिलसिला

यह भी पढ़ें: मां ने नौ माह गर्भ में रखा, पिता ने दो लाख रुपये में कर दिया नवजात बच्चे का सौदा

यह भी पढ़ें : भारतीय डॉक्टरों की UK में कोरोना के खिलाफ जंग, हौसला देख विदेशी भी दंग

यह भी पढ़ें : केवल प्यार व देखभाल की दलील के आधार पर नहीं दी जा सकती बच्चे की कस्टडी : हाई कोर्ट