विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच लोगों ने घर में घुसकर उठाई युवती फिर हवेली ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 02:16 PM (IST)

गांव के ही कुछ लोग एक युवती को उसके घर से उठाकर ले गए और फिर हवेली ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, फाजिल्का। गांव हजारा राम सिंह वाला में पांच लोग अचानक एक घर में घुस गए। वहां युवती अकेली थी। वे जबरन उठाकर उसे अपने साथ ले गए और सानूहिक दुष्कर्म किया। जलालाबाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

युवती ने बताया कि आठ अगस्त की रात को वह अपने घर में सो रही थी। लगभग रात को दस बजे गांव के ही रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह सिंह, राज सिंह, गुरदीप सिंह, बिट्टू सिंह व उसके अज्ञात सात साथी वहां आ धमके। वह उसका हाथ पकडऩे लगे तो उसने विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया।

पढ़ें : नकली डॉक्टर बन पीजीआइ की नर्स से रचाई शादी, राज खुला तो सब रह गए दंग

इसके बाद सभी ने उसे जबरन उठाया और पास में ही एक हवेली में ले गए। वहां पहले तो सभी ने उससे अश्लील बातें की और छेड़छाड़ की। इसके बाद सभी ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियो को इस मामले मे नामजद किया और सात अज्ञात लोगो के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।

पढ़ें : प्रेमी युगल ने गेटमैन से पूछा ट्रेन आने का टाइम और फिर किया यह काम