Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में पहली बार बेटियां दौड़ाएंगी ट्रेन, तमन्‍ना सबसे तेज रेलगाड़ी चलाने की

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:55 AM (IST)

    पंजाब में अब बेटियां भी ट्रेन दौड़ाएंगी। अंजलि व संध्या नामक दो लोको पायलट फिराेजपुर रेल मंडल की ट्रेनें चलाएंगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फिरोजपुर, [प्रदीप कुमार सिंह]। अंजलि व संध्या के रूप में फिरोजपुर मंडल रेलवे को पहली बार दो महिला लोको पायलट मिली हैं। उत्तर प्रदेश की इन बेटियों का सपना देश की सबसे तेज दौड़नी वाली रेलगाड़ी शक्तिमान को रेलवे ट्रैक पर बेखौफ दौड़ाना है। तीन राज्यों (पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर) में फैले देश के सबसे बड़े रेलवे मंडल में बतौर महिला लोको पायलट नियुक्त होने पर मंडल के सभी अधिकारियों ने दोनों का स्वागत किया।

    फिरोजपुर रेल मंडल को पहली बार मिलीं दो महिला लोको पायलट

    अंजलि के पिता समयवीर ङ्क्षसह सेना से सेवानिवृत हैं। वह जिला गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं। उनकी इच्छा है कि वह भारत की सबसे तेजगति वाली रेलगाड़ी को ट्रैक पर दौड़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित करे। संध्या ने बताया कि उनके पिता लाल बहादुर शाह किसान हैं। वह सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है। अब जबकि वह रेलवे में लोको पायलट के रूप में भर्ती हो गई है तो इच्छा है कि वह देश की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी को दौड़ाए।

    पढ़ें : इस छात्रा ने दिखाई हिम्मत, चोरों को पकड़ने के लिए कूद गई ट्रेन से

    फौजी व किसान की बेटियों का सपना सबसे तेज रेलगाड़ी दौड़ाने का

    गाजियाबाद व चंदौसी से हासिल किया प्रशिक्षणवरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता आरके तायल ने बताया कि मंडल में लोको पायलट के 500 पद खाली थे। इनमें से 250 लोको पायलट के रूप में नई भर्तियां हो गई हैं। 250 में से 160 लोको पायलट की आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इसके बाद उनको कार्य पर तैनात किया जा रहा है।

    अंजलि व संध्या, पंजाब में दौड़ाएंगी ट्रेन।

    उन्होंने बताया कि उक्त संख्या में दो महिला लोको पायलट भी हैं। पहली बार मंडल में इनकी नई नियुक्ति हुई है। हालांकि मंडल में एक और महिला लोको पायलट है पर वह प्रमोट होकर आई हैं और उनकी नियुक्ति लुधियाना में है।

    खबरें और भी

    पढ़ें : पति और भाई के झगड़े के बाद युवती ने छोड़ा घर तो हुआ यह हाल, पढ़ें पूरी खबर

    उन्होंने बताया कि अभी यह सभी सहायक लोको पायलट के रूप में मालगाडि़यों में कार्य करेंगी। इन सभी ने डीजल इंजन का प्रशिक्षण तुगलकाबाद, बिजली इंजन का प्रशिक्षण गाजियाबाद व यातायात संचालन का प्रशिक्षण चंदौसी में हासिल किया है।