विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक करतूत: बेटे ने 70 वर्षीया मां को बनाया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 07 Apr 2017 01:45 PM (IST)

फिरोजपुर के एक गांव में बेटे ने अपनी ही मां को हवस का शिकार बना डाला। मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शर्मनाक करतूत: बेटे ने 70 वर्षीया मां को बनाया हवस का शिकार
शर्मनाक करतूत: बेटे ने 70 वर्षीया मां को बनाया हवस का शिकार

जेएनएन, फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के थाना अमीर खास के तहत एक गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार रात को मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी ने नशे में अपनी 70 वर्षीय मां के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात में वह और उसका बेटा घर में सो रहे थे। देर रात जब वह शौचालय जाने लगी तो बेटे ने उसका हाथ पकड़कर उसे खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो बेटे ने उसके साथ मारपीट की और हवस का शिकार बना डाला।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

पुलिस अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी से एक लड़का है, जबकि दूसरी से कोई संतान नहीं है। उसकी दोनों पत्नियां काफी समय पहले उसे छोड़कर जा चुकी हैं। आरोपी पेंटर का काम करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आरंभिक पूछताछ में बताया कि उसने नशे में ऐसा कृत्य किया है। हालांकि जब आरोपी को पकड़ा गया तो वह नशे में नहीं था।

यह भी पढ़ें: किशोरी को 125 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, सफेदपोश व पुलिसकर्मी भी शामिल