विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र का काम मोदी विदेश घूमते रहें और केजरीवाल को तंग करते रहें : केजरीवाल

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 01:30 PM (IST)

होशियारपुर में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के पास केजरीवाल को तंग करने व मोदी के विदेश दौरों का ही काम है।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के ईसाई समुदाय को भी साधना शुरू कर दिया है। सोमवार को पार्टी के समन्वयक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईसाई समुदाय से मिलने गुरदासपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब का गरीब आज रैलियों में आने के लिए मजबूर हो रहा है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए केजरी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास दो ही काम हैैं प्रधानमंत्री मोदी विदेश घूमते रहें और केजरीवाल को तंग करते रहें।

केजरीवाल ने इस दौरान दिल्ली की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में इतने विकास कार्य करवाए हैैं कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो वहां तीन सीटें जो भाजपा को मिली हैैं वह भी आप को मिल जाएंगी। केजरी ने शिअद-भाजपा गठबंधन व कां्रग्रेस दोनों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि यह सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और वह अकेले। लोग अब आप से ही उम्मीद लगाए हुए हैैं। उन्होंने पंजाब में जीत का दावा किया।

ये भी पढ़ें : केजरी बोले, आप उम्मीदवारों की होगी खून व मूत्र की औचक जांच

दोपहर बाद केजरीवाल जालंधर में दलितों को साधने के लिए रैली करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिअद भाजपा सरकार में दलितों की अनदेखी हुई है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा दलितों को वोट के रूप में देखा है। किसी भी दल ने दलितों के विकास के लिए योजनाएं नहीं बनाईं। पंजाब में आप की सरकार आने पर दलितों के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।

इससे पूर्व रैली को संबोधित करते हुए आप सांसद भगवंत मान भी कांग्रेस व शिअद-भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सभी दल लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैैं। देश के हालात यह हो गए हैैं कि लोग सोचने लगे हैैं कि देश देश रहने लायक है या नही। गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि मोदी मन का बात करते है, केजरीवाल सुनते हैं।

पंजाब की राजनीति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें