विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकेली पाकर घर में घुसा शादीशुदा युवक, छात्रा को बनाया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 19 Jul 2016 01:18 PM (IST)

गुरदासपुर के एक गांव में एक विवाहित युवक छात्रा के घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने खुद जहरीली दवा निगल ली।

News Article Hero Image

जेएनएन, गुरदासपुर। काहनूवाल थाने के अंतर्गत स्थित गांव बड़ौच में हवस के अंधे एक युवक ने एक घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में युवक ने खुद जहरीली दवा निगल ली। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में गत दिवस किसी की मौत के कारण युवती का परिवार वहां शोक जताने गया था। युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक ने उसे घर पर अकेला देखा तो वह उसके घर में दाखिल हो गया। पहले तो युवती कुछ समझी नहीं। उसे लगा कि युवक किसी काम से घर आया होगा, लेकिन अचानक युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की जब शोर मचाने लगी तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद युवक ने उससे दुष्कर्म किया।

पढ़ें : हैलो! कंट्रोल रूम, मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म हो गया

युवती से मुंह काला करने बाद युवक ने खुद कुछ दूर जाकर जहरीली दवा निगल ली। युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैैं। लड़की की परिवार वाले जब घर आए तो उसने सारा घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन पुलिस थाने में गए। बहरहाल, युवती का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

पढ़ें : नाबालिग लड़की को ले गया जंगल, फिर खुद व दोस्त से करवाता रहा दुष्कर्म