यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंगेतर बोला, तेरे दोस्त से हैं संबंध जाकर जहर खा ले
मंगेतर द्वारा यह आरोप लगाने पर कि उसके किसी और से संबंध हैं जाकर वह जहर खा ले। यह सुनते ही युवती ने जहर निगलकर खुदकशी कर ली।

जेएनएन, मुकेरियां (होशियारपुर)। खड़क वडला निवासी परिवार ने अपनी 19 वर्षीय बेटी का रिश्ता खुशी-खुशी सिंघोकतरला निवासी युवक से तय किया था। दोनों की सगाई भी हो गई। सब कुछ ठीकठाक था। युवक अक्सर युवती को फोन करता तो दोनों घंटों एक-दूसरे से बात करते थे। 28 जून को भी युवती के मंगेतर का फोन आया और दोनों के बीच विवाद हो गया।
दरअसल, युवक संदीप राणा ने अपनी मंगेतर को कहा कि उसके दोस्त कौशल चीब ने उसे बताया है कि उसके (युवती के) उससे संबंध हैं। इसके बाद लड़की परेशान हो गई। युवक ने कहा कि उसे उससे शादी नहीं करनी। उसने उसे जहर खाने के लिए कहा।
पढ़ें : महिला का था अवैध संबंध, बेटों को पता चला तो जानिये क्या हुआ
इस पर लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने जाकर जहर निगल लिया। मुकेरिया पुलिस ने दोनों आरोपियों संदीप राणा व कौशल चीब के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों युवकों के खिलाफ मामवा मृतका की मां भोली देवी पत्नी राजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

