विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर चाहता था शादी से पहले शारीरिक संबंध, फिर क्या हुआ पढ़ें...

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 27 Jun 2016 08:02 PM (IST)

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का जब मंगेतर ने प्रयास किया तो लड़की आहत हो गई। उसने जहर निगलकर जान देने का प्रयास किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, होशियारपुर। घरवालों ने जिसके साथ युवती की मंगनी की थी वह शादी से पहले ही शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। कई बार युवक ने उसे संबंध बनाने के लिए मनाने की कोशिश की। वह न मानी तो मंगेतर उसे परेशान करने लगा। इससे तंग होकर लड़की ने जहर निगल लिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सोमवार सायं तो युवक ने हद ही कर दी। लड़की को अकेली पाकर वह उनके घर में दाखिल हुआ। पहले वह मीठी-मीठी बातें करता रहा और फिर शारीरिक छेडख़ानी करने लगा। लड़की उसे मना करती रही, लेकिन वह नहीं माना। उसने छेडख़ानी जारी रखी। उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। लड़की उसका विरोध करती रही। इसी बीच, लड़की के परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद युवक चला गया। मंगेतर के इस कृत्य से आहत होकर युवती ने जहर निगल लिया।

लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने युवती की हालत को गंभीर बताया है। अस्पताल में उपचाराधीन ज्योति (काल्पनिक नाम) मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। वह अभी अपने परिवार के साथ गांव लल्लियां गढ़शंकर में रहती है। उसका रिश्ता उसके परिजनों ने नवांशहर निवासी युवक से तय किया था। मंगनी के बाद से ही उसका मंगतेर उसके साथ सबंध बनाने की बात करता था। इससे वह परेशान रहने लगी।

ये भी पढ़ें : पत्नी के तांत्रिक बनने की जिद के आगे गई एक की जान

ज्योति के पिता ने बताया कि बेटी की सहमति से ही उसका रिश्ता तय किया गया था। दोनों के बीच क्या हुआ इस बारे में वह नहीं जानते। अगर उनकी बेटी उसके साथ शादी नहीं करना चाहती तो वह उसे मजबूर नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें : परीक्षा में फेल हुआ तो छात्र ने लगा दिया फंदा