Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेल सेवा पर भी कोहरे का असर, पंजाब में 12 डीएमयू ट्रेनें रद

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2016 01:38 PM (IST)

    पंजाब में कोहरे का कहर रेल सेवा पर भी पड़ने लगा है। फिराेजपुर रेल मंडल ने 12 डीएमयू ट्रेनों को रद कर दिया है। इससे दैनिक यात्रियों के मुश्किल खड़ी हा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, जालंधर। पंजब में कोहरे का असर रेल यातायात पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। रेलवे ने ट्रेनों को रद करना शुरू कर दिया है। पंजाब में अगले एक माह तक करीग 12 डीएमयू ट्रेनों को रद कर दिय गया है। इससे नौकरीपेश्ाा लोगों और दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

    फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर अजितेश शुक्ला का कहना है कि कोहरे क कारण ट्रेनों की आवाजाही पर काफी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 12 डीएमयू ट्रेनों को एक माह के लिए रद किया गया है। इसके अलावा, कुछ अन्य ट्रेनों को भी कुछ दिनों के लिए रद किया गया है।

    पढ़ें : रोहतक के पास कई वाहन टकराए, तीन की मौत व कई घायल

    ट्रेनों काे रद किए जाने की वजह से फिरोजपुर, होशियारपुर, लुधियाना व अमृतसर जाने वाले यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अलसुबह चलने वाली इन रूटों की ट्रेनों को रद किया गया है। ऐसा सुबह के समय शहर के बाहर धुंध पड़ने के कारण करना पड़ा है। यह कदम सतर्कता की वजह से उठाया गया है। अमृतसर से चलकर होशियारपुर को जाने वाली डीएमयू को जालंधर से वापस किया जाएगा। वह आज से होशियारपुर नहीं जाएगी।

    पढ़ें : महिला सरकारी वकील को प्यार में मिला धोखा तो उठाया घातक कदम

    जनसेवा एक्सप्रेस आज रद

    अपने निर्धारित समय से करीब 20 घंटे देरी से चल रही जनसेवा एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को रद कर दिया है। रेलवे अधिकारियो ने बताया कि 8 नवंबर को अमृतसर से चलकर सहरसा को जाने वाली इस ट्रेन को रद किया गया है।

    खबरें और भी

    ये ट्रेने रहेंगी रद

    - 74912 जालंधर-होशियारपुर डीएमयू

    - 74911 होशियारपुर-जालंधर डीएमयू

    - 74641 जालंधर-अमृतसर डीएमयू

    - 74984 फाजिल्का-कोटकपुरा डीएमयू

    - 74981 कोटकपुरा-फाजिल्का डीएमयू

    - 74648 जालंधर-लुधियाना डीएमयू

    पढ़ें : ससुराल वाले कहते थे बेटा पैदा करो, बेटी हो गई तो जिंदगी बना दी जहन्नुम

    - 74647 लुधियाना-जालंधर डीएमयू

    - 74939 जालंधर-फिरोजपुर डीएमयू

    - 74932 फिरोजपुर-जालंधर डीएमयू

    - 74975 अमृतसर-पठानकोट डीएमयू

    - 74972 पठानकोट-अमृतसर डीएमयू

    इसके साथ ही फिरोजपुर-दिल्ली पैसेंजर अप-डाउन (54641 व 54642) ट्रेन को भी रद कर दिया गया है।