विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तैयार करेंगे पंजाब कांग्रेस का चुनाव घोषणा-पत्र

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jun 2016 08:20 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, जालंधर दस साल से सत्ता से दूर रही कांग्रेस वर्ष 2017 के विस चुनाव में कोई रिस्क न

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जालंधर

दस साल से सत्ता से दूर रही कांग्रेस वर्ष 2017 के विस चुनाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। न ही किसी स्तर पर मेहनत में कसर छोड़ना चाहती है। इसलिए पंजाब कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी सूबे के सभी जिलों में जाकर सभी वर्गो की समस्याओं से रूबरू होगी। तमाम समस्या व उसके उपाय पर अगस्त माह के अंत तक प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चर्चा कर घोषणा-पत्र का मसौदा तैयार किया जाएगा। उसके बाद पूरा एजेंडा राष्ट्रीय कमेटी को भेजा जाएगा, जिस पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के तकनीकी सलाहकार रहे सैम पित्रोदा मोहर लगाएंगे। जालंधर में वीरवार को उद्योग-व्यापार सहित दर्जन भर एसोसिएशन से बैठक कर सुझाव लेने के बाद होटल रिजेंट पार्क में हुई प्रेस वार्ता के दौरान कमेटी की चेयरमैन व पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल व कन्वीनर मनप्रीत बादल ने उक्त बातें कही।

राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि आठ अगस्त तक कमेटी प्रदेश भर का दौरा कर लोगों के सुझाव लेगी और अक्टूबर तक कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी कर दिया जाएगा। मनप्रीत बादल ने कहा कि साढे़ नौ साल में अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को खोखला कर दिया है, लेकिन कांग्रेस का यह घोषणा-पत्र आने वाले पंजाब का रोड मैप होगा। कैप्टन द्वारा प्रत्येक परिवार को एक नौकरी, पेंशन की राशि बढ़ाकर दो हजार व शगुन स्कीम की राशि 51 हजार रुपये करने की घोषणा के बाबत सवाल पर मनप्रीत ने कहा कि यह कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। अभी दलित, किसान व स्टूडेंट के लिए भी कैप्टन घोषणाएं करेंगे, जिसे हम घोषणा-पत्र के एजेंडे में शामिल कर चुके हैं। इस मौके सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी, जिला प्रधान राजिंदर बेरी व जगबीर सिंह बराड़, पार्षद सुशील रिंकू, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

----------

कंफ्लीट ऑफ इंटरेस्ट सहित 30 बिल लाएंगे

मनप्रीत बादल ने कहा कि सरकार में मंत्री से लेकर तमाम पद पर रहते हुए कारोबार में फायदा लेने से रोकने को कांग्रेस की सरकार आने पर कंफ्लीट ऑफ इंटरेस्ट लेजीस्लेटिव (हितों का टकराव) बिल लाएंगे। ताकि ट्रांसपोर्ट, माइंस या किसी प्रकार के उद्योग-व्यापार से जुड़े सत्ताधारी सरकारी पद का दुरुपयोग न कर सकें। इसके अलावा बेनामी प्रॉपर्टी सहित अलग-अलग सुधार के लिए 30 बिल लाने का प्रस्ताव घोषणा-पत्र में होगा।

---------

खैरात नहीं, अपने कदमों पर खड़ा होना होगा पंजाब को

मनप्रीत बादल ने के कहा कि बचपन से सुनते आए हैं कि केंद्र की सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करती है। लेकिन आज तो एनडीए की केंद्र से लेकर पंजाब तक सरकार है, फिर सीएम बादल पीएम नरेंद्र मोदी के पास जाते हैं, लेकिन खैरात भी नहीं मिल रही। केंद्र से फंड लेना पंजाब का हक है, लेकिन खैरात की उम्मीद के बगैर पंजाब को अपने कदमों पर खड़ा करना होगा, ताकि सालाना जीडीपी सात से आठ फीसद हो सके।

--बाक्स--

लाल बत्ती पर मनप्रीत व भट्ठल एक-दूसरे के खिलाफ

पीपीपी के विलय के दौरान मनप्रीत ने राहुल गांधी को अपने 11 सूत्रीय एजेंडा दिया था, जिसमें से अधिकांश एजेंडा आप का भी है। इसमें से सत्ता में आने पर लाल बत्ती नहीं लगाने के मसले पर पूछे गए सवाल पर मनप्रीत ने कहा कि 100 फीसद उसे पूरा करेंगे। लेकिन भट्ठल ने कहा कि फिलहाल फैसला नहीं ले सकते। हम अपनी राय भेजेंगे, फैसला हाईकमान ने करना है। भट्ठल के इस जवाब से मनप्रीत थोड़े असहज भी दिखे, लेकिन सांसद चौधरी संतोख सिंह व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने भी भट्ठल के लाल बत्ती मोह का समर्थन करते नजर आए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।