विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी रैलियों में 35 रुपये की खाने की थाली और 10 का मिलेगा समोसा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Thu, 08 Dec 2016 08:33 AM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियों में तेजी के साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने चुनावी रैली के लिए खर्च और खाने-पीने की चीजों के दर तय किए हैं।

News Article Hero Image

जालंधर, [विकास वोहरा]। राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में प्रत्याशी किस आइटम पर कितना खर्च कर सकेगा इसके रेट तय कर दिए गए हैं। इसमें चुनावी रैलियों के दौरान खाने-पीने पर हाेने वाले खर्च और चीजों के रेट भी तय कर दिए गए हैं। इसके आधार पर प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा तय होगा।

डिवीजनल कमिश्नर हरभूपिंदर सिंह नंदा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में इस संबंध में रेट लिस्ट तय की। इस बैठक में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर के जिला उपायुक्त भी मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में प्रत्याशियों के खर्चे का आंकलन करने के लिए चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाली डेढ़ सौ से ज्यादा वस्तुओं के रेट तय किए गए।

पढ़ें : ऑटो पार्ट कंपनी के मालिक ने बदलवाए नौ करोड़ के पुराने नोट, कसा शिकंजा

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें ने कई चीजों के रेट पर आपत्ति जताई और इन्हें कम करवाया। हालांकि ज्यादातर राजनीतिक दल इलेक्शन कैंपेन में इस्तेमाल होने वाली चीजों के रेट को लेकर सहमत दिखे। जिन चीजों के रेट कम किए गए, उनमें खाने-पीने की 20 से ज्यादा चीजें शामिल हैं।

पढ़ें : वाटर स्क्रीन पर दिखेगा गुरुनगरी अमृतसर का इतिहास

रेट फाइनल करके मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास भेजे गए हैं। उनकी मंजूरी मिलने के बाद ये रेट लागू किए जाएंगे। बैठक में शिरोमणि अकाली दल से गुरचरण सिंह चन्नी, कांग्रेस से सुनील शर्मा, आम आदमी पार्टी से रविंदर राखी, सीपीआई से किरपाल सिंह मौजूद थे।

पढ़ें : नवजोत सिद्धू बिना हाथ थामे विस चुनााव में कांग्रेस के प्रचार को तैयार