विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति छह साल बाद दुबई से लौटा तो पत्नी से करने लगा ऐसी हरकत

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 13 Nov 2016 06:36 PM (IST)

पति छह साल के बाद विदेश से लौटा तो पत्नी से मारपीट करने लगा। पत्नी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

News Article Hero Image

जेएनएन, जालंधर। मोती नगर निवासी महिला खुश थी कि आखिरकार छह साल के बाद उसे पति के साथ रहने का मौका मिलेगा। लेकिन, जब पति दुबई से लौटा तो पति उसके साथ अक्सर मारपीट करने लगा। इससे दुखी महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने पहुंची मोती नगर निवासी अनुराधा पत्नी मुकेश ने बताया कि उसकी शादी 2001 में शादी हुई थी। उसके दो बेटे प्रथम व सचिन हैैं। बेटों के जन्म के बाद उसके पति दुबई चले गए। छह माह पहले पहले वह दुबई से वापस आया है उससे बिना वजह मारपीट करता है। महिला ने आरोप लगाया कि वह बच्चों को गलत काम करने के लिए कहता है व परेशान करता है।

पढ़ें : पड़ोसी युवक संबंध बनाने के लिए कहता था तो महिला ने उठा दिया ऐसा कदम

इस मामले मे कई बार थाना एक मे शिकायत भी दी जा चुकी है। पति का भाई पुलिस में तैनात होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं होती है। महिला ने कहा कि उसका पति अफीम खाने का भी आदी है।

उधर, मामले में थाना एक के प्रभारी करनैल सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत आई है, लेकिन पति-पत्नी की पुराने विवाद में शिकायत भी पेंडिंग है। मामले की जांच चल रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें : नोट बंद हुए तो पत्नी बोली मेरे पास हैैं 20 लाख, फिर जो हुआ वो सबने देखा