विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां, पत्नी व बेटी को गोली मार की खुदकशी

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 29 Jul 2016 12:40 PM (IST)

लुधियाना में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी है। आलाधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, लुधियाना। शहर के पॉश इलाके बीआरएस नगर के आइ ब्लाक में घर के मालिक ने परिवार के तीन लोगों को गोली से मारकर खुद भी खुदकशी कर ली। इसका पता तब चला जब वहां घरेलू सहायिका काम के लिए उनके घर पहुंची।

घर के मालिक संदीप मांगट ने अपनी मां बचन कौर, पत्नी अमन कौर और बेटी दनाज कौर को गोलियां मार कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औसख ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते संदीप काफी परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

संदीप की मां उसके पिता की दूसरी पत्नी थी। इस कारण पूरा परिवार उन्हें अपना नहीं मानता था। जिसके चलते दोनों परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा था। अदालत में जमीन को लेकर केस भी चल रहे हैं। सुबह इसका पता लगभग 11 बजे चला। जब घरेलू सहायिका उनके यहां काम करने पहुंची। उसने इसकी जानकारी लोगों को दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास 315 बोर की 4 गोलियां भी मिली।

पंजाब क्राइम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें