यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तैराकी सिखाने के बहाने बच्ची से किया गंदा काम
लुधियाना में एक तैराकी प्रशिक्षक ने अपनी ग्यारह वर्षीय शिष्या के साथ साथी के साथ मिलकर अश्लील हरकतें की। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना । यहां की हंबड़ा रोड स्थित एक अकादमी में तैराकी प्रशिक्षक ने गुरु शिष्य परंपरा को तार-तार कर दिया। तैराकी सिखाते समय टीचर ने अपनी ग्यारह वर्षीय छात्रा के साथ अपने साथी के साथ मिलकर अश्लील छेड़छाड़ की।
ये भी पढ़ें : जालंधर में व्यवसायी बिल्ला का दिनदहाड़े कत्ल
बच्ची जब घर लौटी तो वह परेशान सी दिखी। परिजनों से उसे पूछा, लेकिन वह डरी सहमी रहने लगी। परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने उसका ढांढस बंधाया। इसके बाद छात्रा ने जो बताया उसे सुन परिजन दंग रह गए।
ये भी पढ़ें : एक बीमारी जो महिलाओं में करती है तीन गुना अधिक मार
छात्रा ने बताया कि उसके तैराकी प्रशिक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर उससे अश्लील हरकतें की। उसने विरोध किया तो वह धमकियां देने लगे। पीडि़ता ने अपनी व्यथा हैबोवाल पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी टीचर व उसके साथी पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैैं।

