विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोजपा सचिव के बेटे ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Mon, 05 Dec 2016 01:06 PM (IST)

एक छात्रा ने लोजपा यूथ विंह के राष्ट्रीय सचिव के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों ने संघर्ष की चेतावनी दी तो पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, बठिंडा/लुधियाना। गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यूथ विंग के राष्ट्रीय सचिव जगदीप सिंह गहरी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जगदीप, उसकी मां गुलाबो कौर और बेटे आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना थर्मल पुलिस को नाबालिगा ने बताया कि वह अजीत रोड स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके घर के निकट दूसरी गली में रहने वाले लोजपा यूथ विंग के राष्ट्रीय सचिव जगदीप गहरी का बेटा आकाशदीप छह महीने से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसके विरोध करने पर जबदस्ती शादी करने की धमकी देता था।

पढ़ें : चार्जिंग में लगे मोबाइल में अचानक हुआ धमाका, दंपती व बेटी की मौत

छात्रा के परिजनों ने कई बार युवक के परिजनों को इसकी शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि 20 नवंबर को आकाशदीप और उसकी दादी गुलाबो कौर उसे रोटी बनाने के लिए अपने घर ले गए। घर जाकर दादी ने उसे जबदस्ती लड्डू खिलाकर चाय पिला दी। नशे की हालत में होने पर आकाशदीप उसे कमरे में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वारदात के दौरान गहरी व उसकी मां घर पर ही थे। उसके मदद के लिए बुलाने पर वे घर से चले गए।

पढ़ें : दूल्हा ऐन शादी से पहले हो गया गायब, वर पक्ष को देना पड़ा 20 लाख

घटना के बाद डरी छात्रा अपने घर पहुंची। इसके बाद उसके बीमार होने पर परिजनों ने उसे मनोचिकित्सक के पास भर्ती करवाया। करीब नौ दिन बाद उसने अपनी मौसी को सारी बात बताई। इसकी सूचना 30 नवंबर को पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर दो बार युवती के बयान भी दर्ज किए, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में आनाकानी करती रही। पीड़ित के परिजनों ने जब संघर्ष की चेतावनी दी तो पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पढ़ें : बठिेंडा में शादी समारोह में फायरिंग, स्टेज पर डांस कर रही लड़की की मौत

नेता, उसकी मां व बेटे ने घर आकर की मारपीट

30 नवंबर को जगदीप, उसकी मां तथा बेटा आकाशदीप युवती के घर आकर उससे शादी का दबाव डालने लगे। परिजनों के विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके परिवार से मारपीट की तथा उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

चुनावों के मद्देनजर फंसाया जा रहा : गहरी

दूसरी और लोजपा यूथ विंग के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि उन्हें चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एसएसपी बठिंडा को लिखित में मांग पत्र दिया है।