विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद शादी, अब फिर से पैदा हुई रिश्तों में खटास

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 17 Apr 2017 02:30 PM (IST)

एक युवती ने पहले युवक व उसके भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और फिर उससे शादी रचा ली। अब फिर युवती व उसमें झगड़ा हो गया है। युवती फिर से आरोप लगा रही है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद शादी, अब फिर से पैदा हुई रिश्तों में खटास
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद शादी, अब फिर से पैदा हुई रिश्तों में खटास

जेएनएन, लुधियाना। कैलाश नगर निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि एक युवती ने उसके दो बेटों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया और दोनों को जेल भिजवा दिया। युवती ने बाद में शादी कराने की शर्त पर केस वापस भी ले लिया।

पिता ने शादी के बाद बेटे को घर से बेदखल कर दिया। इसके बाद वह अपने ससुराल में घरजमाई बनकर रहने लगा। वहीं उसे पता चला कि उसकी पत्नी शराब तथा सिगरेट पीती है। उसने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी पत्नी ने फिर से दोनों भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस के पास शिकायत दे दी। अब उसके परिवार को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है। पिछले दिनों युवती ने लक्कड़ पुल फ्लाई ओवर से कूदने की भी कोशिश की।

एक और युवती ने भी लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे पर एक अन्य युवती ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने उसकी बहू के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसे आशंका है कि उसकी बहू व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दूसरी युवती मिली हुई हैैं। उसने में मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विवाहित युवती ने आरोप नकारे

दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद शादी रचाने वाली युवती ने आरोपों को निराधार बताया है। युवती के मुताबिक दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर उसे पांच लाख देने का प्रलोभन दिया गया था। बाद में खुद शादी करने बात की। अपना केस खत्म करने के लिए एक अन्य युवती को खड़ा कर दिया। जिसने उसके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें: अचानक शादी के मंडप पर पहुंची पहली पत्नी, मच गया हंगामा