विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को फैक्टरी में सोई थी महिला मैनेजर, अचानक चार लोग आए और फिर...

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2016 07:41 PM (IST)

फैक्ट्री की महिला मैनेजर रात को फैक्टरी में ही सोई थी। इसी दौरान अचानक चार लोग आए और फिर उसे बंधक बना दिया।

News Article Hero Image

जेएनएन, लुधियाना। यहां के नीची मंगली इलाके में एक फैक्टरी की महिला मैनेजर रात को फैक्टरी में ही बने एक कमरे में सोयी थी। इसी दौरान अचानक चार लोग आए और उसे बंधक बनाकर लूटपाट की। महिला की शिकायत पर थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दी है।

पीड़ित सपना शर्मा के मुताबिक वह फेज-8 स्थित परमा इंटरप्राइजेज में मैनेजर है। 15 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे फैक्टरी बंद होने के बाद वह फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गई। रात 2 बजे चार नकाबपोश फैक्टरी में घुस आए और उनके कमरे में आ गए।

इस दौरान एक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिसा और उसी के दुपट्टे से हाथ बांध दिए। इसके बाद लुटेरों ने फैक्टरी में रखी अलमारी से एक लाख की नगदी निकाल ली। जाते हुए आरोपी उसके पर्स से 7 हजार रुपये और उसकी बालियां भी ले गए।

पढ़ें : बेटी ने मां को बहाने से भेजा बाजार, फिर ...

इसके बाद उसने खुद को छुड़वाया और इसकी सूचना मालिक व पुलिस को दी। आरोपी फैक्टरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पढ़ें : महिला युवक के साथ कमरे में भतीजी को कर देती थी बंद, ...फिर होता था यह