विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में महिला को गाेमांस बेचते पकड़ा, हिंदू संगठनों का हंगामा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 07:23 PM (IST)

लुधियाना के बाहरी क्षेत्र ढंडारी के प्रेम नगर एक महिला को गोमांस बेचते हुए पकड़ा गया। यूपी के सहारनपुर की इस महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के ढंढारी क्षेत्र में रविवार शाम गोमांस बेचते हुए एक महिला को पकड़ा गया। इस पर क्षेत्र में हंगामा हो गया। शिवसेना और कई हिंदूवादी संगठनों के सदस्य वहां पहुंच गए और महिला को घेर लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और महिला को अपने साथ ले गई। क्षेत्र में तनाव है अौर क्रुद्ध लोग नारेबाजी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आकर बेच रही थी गोमांस, पुलिस ने हिरासत में लिया

महिला को श्ाहर के बाहरी क्षेत्र ढंडारी के प्रेम नगर में पकड़ा गया। बताया जाता है कि वह क्षेत्र में घूम-घूम गोमांस बेच रही थी और इसी दौरान लोगों ने उसे दबोच लिया। देखते ही देखते ही सैंकड़ों लोग जमा हो गए। शिव सेना समेत विभिन्न हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने महिला का हिरासत में लेकर गोमांस कब्जे में ले लिया।


पढ़ें : नकली एसपी बनकर ठगी करता था पूर्व भाजपा विधायक का बेटा

घटना रविवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। प्रेम नगर इलाके में एक महिला गोद में बच्चा लिए घूम रही थी उसके हाथ में कपड़े का एक थैला था। लोगों को पता चला कि महिला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बेचने के लिए 70-80 किलो गोमांस लेकर आई थी। इसमें से ज्यादातर वह बेच चुकी है और उसके थैले में करीब पांच किलो ही मांस बच गया था। पता चलते ही लोगों ने उसे घेर लिया।

पढ़ें : बेटे की चाह में फुसलाकर बच्चे को ले गई महिला, फिर किया ये...

सूचना मिलने पर शिवसेना नेता नरिंदर भारद्वाज, आशीष सिंगला, शिव सेना (हिंदोस्तान) के पंजाब प्रधान कृष्ण शर्मा तथा जिला प्रधान अनिल सिंगला मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठनों के सदस्यों अौर क्षेत्र के लोगों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। वे महिला को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर गोमांस कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक सभी हिंदू संगठनों के नेताओं समेत सैंकड़ों लोग थाने के बाहर जमा होकर नारेबाजी कर रहे थे। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में महिला ने अपना नाम माऊं जरा बताया है । वह खुद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाली बता रही है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।