विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बादल पिता-पुत्र को भेजेंगे जेल : कैप्‍टन अमरिंदर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 18 Jun 2016 03:41 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष कैपटन अमरिंदर सिंह ने मुख्‍समंत्री प्रकाश सिंह बादल के गृह क्षेत्र लंबी में धरना दिया। इस मौके पर उन्‍हाेंने सीएम बादल पर जमकर निशाने साधे।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गृह क्षेत्र लंबी में उन पर जमकर तीन चलाए। यहां शनिवार को उन्होंने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। कैप्टन ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बादल पिता-पुत्र की हर करतूत का हिसाब लिया जाएगा। इनकी गुंडागर्दी के लिए उनको जेल की हवा खिलाएंगे।

लंबी में कांग्रेस के धरने में मौजूद नेता।

कैप्टन अमरिंदर ने यहां धरना देकर मुख्यमंत्री को उनके विधानसभा क्षेत्र में खुलकर चुनाैती दी। उन्होंने कहा कि बादल को अपनी हर करनी का हिसाब देना होगा। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पंजाब पर की गई हर ज्यादती के लिए बादल व उनके चेलों को सजा भुगतनी होगी।

पढ़ें : सऊदी अरब में फंसे 26 भारतीय वापस वतन लौटे, अभी चार और फंसे हैं

उन्होंने इस मौके पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोकलुभावन वादों की भी झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके अलावा हर परिवार के एक सदस्य को नोकरी दी जाएगी। उन्हाेंने दोहराया कि राज्य से नशे को जड़ से उखाड़ देंगे।

पढ़ें : ब्रिटेन ने कहा, नहीं देंगे शहीद ऊधम सिंह की रिवॉल्वर और डायरी