विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखबीर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-आतंकियों से मिली हुई है आम आदमी पार्टी

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 09:35 AM (IST)

उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी आतंकलादियों से मिली हुई है।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, श्री मुक्तसर साहिब। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी आतंकवादियों से मिली हुई है। नक्सली आप में शामिल हो रहे हैैं। पाकिस्तान की आइएसआइ पंजाब में माहौल खराब कर रही है। सुखबीर गिदडबाहा में संगत दर्शन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सुखबीर बादल अपने चचेरे भाई व कां्रग्रेस में शामिल हुए मनप्रीत बादल पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मनप्रीत पंजाब की दुश्मन गांधी परिवार की पार्टी में जाकर उनकी चापलूसी कर रहे हैैं।

इससे पूर्व कल भी सुखबीर ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे खालिस्तानी भी आम आदमी पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। चुनाव से पहले आइएसआइ ने पंजाब में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी फैलाने का प्लान बना रखा है। हमने इस बारे में कई माह पहले केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को सूचना दे दी थी।

सुखबीर ने सरकार से अपील की है कि आम आदमी पार्टी (आप) और इसके नेताओं की फंडिंग की जांच की जाए। आप का खलिस्तानियों के साथ गठजोड़ है। शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गर्मख्याली नेता अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करते हैं। मोहकम सिंह जैसे गर्मख्याली नेता 2017 के चुनाव में पंजाब की शांति को भंग करना चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत निंदनीय है कि केजरीवाल ऐसे तत्वों के संपर्क में हैं। उन्होंने आप की फंडिंग के स्रोतों की जांच की जानी चाहिए, जिससे इसके पीछे छिपी खतरनाक सच्चाई सामने आ सके।

पढ़ें : बादल बोले, आरएसएस पर अकाली-भाजपा में कोई मतभेद नहीं

अहम नेताओं पर हमले की साजिश

कानून-व्यवस्था बिगाडऩे की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आइएसआइ ने राज्य की शांति भंग करने के लिए अहम नेताओं पर हमले और धार्मिक बेअदबी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है। पंजाब पुलिस इन साजिशों का पर्दाफाश करने और विदेशों से दहशतगर्दों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।

गगनेजा के हमलावर जल्द गिरफ्तार होंगे

माता चंद कौर की हत्या, बरगाड़ी दुर्घटना और आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर हमले के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही दोषी गिरफ्तार होंगे। माता चंद कौर की हत्या और बरगाड़ी मामले संवेदनशील होने के कारण इनकी जांच में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य अमन शांति भंग करने की कोशिशों को नाकाम किया जाएगा।

पंजाब का ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें