विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई ने सात साथियों के साथ मिलकर किया बहन से गैंपरेप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Mon, 11 Jul 2016 06:23 PM (IST)

नवां शहर के गथाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना हुई। एक युवक ने सात सा‍थियों के साथ नाबालिग बहन से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। आरोपियों ने तीन 14 से 16 साल की उम्र के हैं।

News Article Hero Image

जेएनएन, नवांशहर। पंजाब में लड़कियों के प्रति अपराध कम हाेने का नाम नहीं ले रही है। नाबालिग लड़कियां इसका सबसे अधिक शिकार हो रही हैं। जिले के गथाना क्षेत्र मे एक शर्मनाक घटना हुई। यहां एक नाबालिग लड़की से उसके मुंहबोले भाई सहित आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें तीन लड़के 14 से 16 वर्ष की अायु के हैं।

घटना गथाना क्षेत्र की है। गथाना सिटी पुलिस ने लड़की के मुंहबोले भाई सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। अदालत ने नाबालिग आरोपियों को होशियारपुर के जुवेनाइल होमभेज दिया। चार आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।

पढ़ें : भाभी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो भाई से लिया बदला, पढ़ें कैसे...

एसएचओ इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका मुंहबोला भाई उसे राहों के एक धार्मिक स्थल पर मेला दिखाने की बात कह कर कार से ले गया। मेला देखने के बाद देर शाम वह घर छोडऩे की बात कह कर अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां उसके अपने सात साथियों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह घर पहुंची।

पढ़ें : अस्पताल में महिला को चढ़ा ' भूत', चिकित्साकर्मियों ने बुलाया तांत्रिक

जांच अधिकारी एएसआइ महिंदर सिंह ने छापामारी कर राहों रोड स्थित बेगमपुर गेट के नजदीक आरोपी गांव गढ़ी फतेह खां निवासी रवि कुमार व सुलिंदर कुमार, राहों के मोहल्ला पहाड़ सिंह के सनी कुमार व गांव उधोवाल निवासी कमलजीत को घटना में इस्तेमाल कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये नाबालिग हैं। एक आरोपी अभी फरार है।