Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकार बनी तो पूर्व सैनिकों के लिए बनाएंगे अलग मंत्रालय : केजरीवाल

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2016 03:41 PM (IST)

    पंजाब में अपने सात दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से कई लोकसुभावन वादे किए। वह बादल कैप्टन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, पठानकोट/तरनतारन। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पठानकोट और तरनतारन में बादल सरकार और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। पठानकोट में उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वह पूर्व सैनिकों को न्याय दिलाने के लिए अलग मंत्रालय का गठन करेंगे। इस बीच, केजरीवाल गुरदासपुर में मंगलवार रात फिर बीमार हो गए। उनका शूगर कम हो गया। हालांकि इसके बावजूद व मजीठा रैली के लिए निकल गए हैं। केजरी गत परसों रात भी जालंधर में बीमार हो गए थे।

    पत्रकारों के सवाल पर केजरीवाल ने एसवाइएल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इस मामले पर पंजाब के लोगों के साथ हैं। बादलों ने उस समय क्यों किसानों से जमीन अधिगृहीत की थी। अकाली दल को जवाब देना चाहिए कि अगर वह आज किसानों को जमीन वापस दे रहे हैं तो उन्होंने इसे किसानों से लिया ही क्यों था।

    कैप्टन व अकाली मिले न होते तो जेल में होते मजीठिया

    केजरीवाल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर के साथ मिल-जुल कर चुनाव लड़ने की तैयारियों में व्यस्त बताया। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने उन पर इसलिए केस किया, क्योंकि उन्होंने एक सभा में कहा था कि मजीठिया पंजाब में नशा फैला रहे हैं।

    बादल मोदी की चमची मारते रहे, लेकिन धेला नहीं मिला

    तरनतारन में केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चमची मारने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन मोदी ने धेला नहीं दिया। पंजाब को कोई पैकेज नहीं मिला। अब समय आ गया है कि बाप-बेटों को अवॉर्ड के रूप में 117 सीटों पर कमरतोड़ हार देकर आप की सरकार बनाई जाए। तरनतारन और खडूर साहिब में केजरीवाल ने कहा कि अब हिसाब चुकाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनते ही सबसे आगे झोली फैलाकर प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष जाऊंगा। जरूरत पड़ने पर उनके पांव भी पड़ूंगा। यदि फिर भी मोदी ने हठ नहीं छोड़ा तो फिर हक लेना भी जानता हूं।

    खबरें और भी

    बेअदबी करने वालों के विरुद्ध कमीशन बिठाएंगे

    पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों का 86 जगह अपमान हुआ। बेकसूर सिखों को गोलियां मारकर शहीद किया गया। पंजाब में आप की सरकार बनते ही एक वर्ष के भीतर पावन स्वरूपों की बेअदबी करने वालों विरुद्ध कमीशन बिठाया जाएगा।

    पढ़ें : यामिनी गोमर ने 'आप' से दिया इस्तीफा, पार्टी को बताया दलित विरोधी