विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पठानकोट हमला : आखिर दो आतंकी अन्‍य कैसे पहुंचे एयरफोर्स बेस के अंदर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Tue, 05 Jan 2016 10:13 AM (IST)

पठानकोट के एयरफाेर्स बेस पर आतंकी हमले में जो तथ्‍य सामने आ रहे हैं उससे कई सवाल उठ रहे हैं। एसपी की गाड़ी अगवा कर चार आतंकियों के एयरफोर्स स्‍टेशन तक पहुंचने की बात हो रही थी तो फिर सवाल यह है कि दो और आतंकी कहां से वहां पहुंचेे।

News Article Hero Image

पठानकोट, [श्याम लाल]। एयरफाेर्स बेस पर आतंकी हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन दिनों से सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच में जुटी हैं कि आखिर एयरफोर्स तक छह आतंकवादी कैसे पहुंचे। एसपी हेडक्वार्टर सलविंदर सिंह की गाड़ी को अगवा कर चार आतंकियों के एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचे की बात थी। यदि इसे ठीक मान लें तो सवाल यह है कि अन्य आतंकी एयरफोर्स स्टेशन कैसे पहुंचे।

एसपी की गाड़ी को अगवा कर चार आतंकी पहुंचे तो फिर बाद में दो कहां से आए

2 जनवरी को तड़के तीन बजे आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई थी और चार आतंकी उसी दिन शाम तक मार गिराए गए थे। अन्य दो के साथ मुकाबला 4 जनवरी तक जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि ये दोनों आतंकी आखिर वहां तक कैसे पहुंचे? ये दोनों आतंकी कहीं फिदायीन की एडवांस पार्टी का हिस्सा तो नहीं थे?

पढ़ें : मोहाली के पास पाकिस्तानी हथियार व सिम बरामद, तीन काबू

पठानकोट में ब्रिगेडियर अनुपिंदर सिंह बेवली, एनएसजी के मेजर जनरल दुश्यंत सिंह तथा एयरफोर्स के एओसी जेएस धामून ने सोमवार को माना कि बेस में घुसे आतंकवादियों के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद था। उन्होंने कहा कि आतंकी बहुत प्रशिक्षित थे और सोची-समझी रणनीति के हिसाब से काम रहे थे।

ब्रिगेडियर अनुपिंदर सिंह बेवली।

बताया जा रहा है कि एसपी की गाड़ी में घुस कर एयरबेस तक पहुंचे आतंकियों के पास गोला-बारूद इतना ज्यादा नहीं था कि उससे इतने लंबे समय तक मोर्चा लिया जा सके। तो, फिर उनके पास इतना गाेला-बारुद कैसे पहुंचा। ब्रिगेडियर अनुपिंदर बेबली ने कहा कि आतंकियों की साजिश एयरबेस में रखे गए हैलीकाप्टरों व लड़ाकू विमानों को उड़ाने के साथ-साथ एयरफोर्स के परिवारों को नुकसान पहुंचाने की थी।

पढ़ें : पंजाब में भी पाक सीमा पर कश्मीर की तरह सुरक्षा हो : सुखबीर

क्या पहले ही पहुंच गए थे दो आतंकी

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस बिंदु पर भी जांच कर रही हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि 2 जनवरी को तड़के तीन बजे हमला करने से पहले ही आतंकियों का एक ग्रुप वहां पहुंच गया था। इन सवालों के जवाब ढूंढऩे ने लिए आइबी, एनआइए ने उन सभी प्वाइंट्स से एयरफोर्स बेस तक का दौरा किया जहां से आतंकी घुसपैठ कर सकते थे।

बड़ा सवाल कुल कितने आतंकियों ने की घुसपैठ

जांच इस विषय पर भी की जा रही है कि कुल कितने आतंकी पठानकोट में घुसे और इनके घुसने का समय और दिन क्या रहा होगा? फिलहाल सेना व एनएसजी ने इससे संबंधित सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया है। पंजाब पुलिस भी आतंकियों की घुसपैठ को लेकर किसी भी सवाल का जवाब देने से कतरा रही है।