विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाभा जेल पहुंची दिल्‍ली पुलिस की टीम, आंतकी मिंटू का रिकॉर्ड खंगाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 08:09 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Nov 2016 09:43 PM (GMT+05:30)

नाभा जेल ब्रेक मामले में जांच के लिए दिल्‍ली पुलिस की विशेष टीम जेल में पहुंची। टीम ने आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू केे बारे जांच पड़ताल करेंगेे।

News Article Hero Image

जेेएनएन, पटियाला। दिल्ली में गिरफ्तार किए गए नाभा जेल से फरार आतंकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू का रिकॉर्ड खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष टीम मंगलवार को नाभा जेल पहुंची। टीम कोतवाली थाने भी गई। जेल ब्रेक की जानकारी लेने के बाद टीम ने थाना कोतवाली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआइआर की कॉपी भी जांची। टीम ने पुलिस से मिंटू के पुराने केस और चल रहे केसों का रिकॉर्ड मांगा है।

दिल्ली पुलिस करीब हफ्ते भर में आंतकी हरमिंदर को पंजाब पुलिस के हवाले करेगी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसआइ करमवीर की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम शाम करीब चार बजे नाभा जेल पहुंची। आधा घंटा तक जेल परिसर के अंदर रही टीम ने जेल ब्रेक की वारदात की जानकारी ली। बाद में टीम सदस्यों ने बताया कि वह मुख्य रूप से मिंटू से संबंधित जानकारी लेने आए थे। चूंकि अब स्पेशल सेल टीम मिंटू को गिरफ्तार करने के बाद जांच कर रही है, इसलिए उस पर चल रहे सभी केस व पुराने रिकॉर्ड लेने आए थे।

पढ़ेंं : पंजाब जेल ब्रेक : KLF सरगना मिंटू के बाद एक और फरार आतंकी गिरफ्तार

मिंटू एक हफ्ते के रिमांड पर

एसआइ करमवीर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मिंटू को कोर्ट में पेश कर एक हफ्ते के रिमांड पर लिया है, वहां की पूछताछ पूरी करने के बाद ही पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा। दिल्ली पुलिस पड़ताल के बाद मिंटू को पंजाब पुलिस के हवाले करेगी। मिंटू को पंजाब लाने में अभी 7 से 10 दिन का वक्त लग सकता है।

नाभा कोतवाली मेंं खड़ी आतंकियों द्वारा भागने में इस्तेमाल की गई कार।

एसआइटी की जांच जारी

जेल ब्रेक के तीसरे दिन मंगलवार को भी एडजीपी जेल रोहित चौधरी नाभा जेल पहुंचे। करीब एक घंटे तक जेल परिसर में रहने के बाद रवाना हुए, तो इस बीच एसआईटी के मेंबर आइजी काउंटर इंटेलिजेंस प्रबोध कुमार, डीआइजी पटियाला जोन अमर सिंह चाहल सहित एसआइटी के तहत जांच में जुटी अलग-अलग टीमों की जेल में आवाजाही बनी रही।

पढ़ें : नाभा जेल ब्रेक : KLF मुखिया की जेल से पाक होती थी बात, ISI के संपर्क में था

जेलकर्मियों से पूछताछ

जेल ब्रेक के दौरान तैनात छह जेल कर्मियों और फरार होने में नाकाम रहे दो कैदियों से मंगलवार को भी एसआइटी की पूछताछ जारी रही। कुछ से सर्कुलर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस तो किसी से जेल व कोतवाली थाने में अलग-अलग पूछताछ हुई। इन पर दो दिन पहले ही जेल ब्रेक मामले में पर्चा दर्ज है। वहीं, जेल ब्रेक में इस्तेमाल की गई वेरना व आई-20 कार को पुलिस नाभा के कोतवाली थाने ले आई है।

पढ़ें : नाभा जेल ब्रेक : मिंटू विदेश भेजने का काम करते-करते बन गया KLF का मुखिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।