विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौ रुपये के लिए महिला की हत्‍या कर पेड़ से लटकाया, फिर हुआ ये

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 10:09 PM (IST)

पटियाला के समाना में कुछ लाेगाें ने एक महिला की सौ रुपये को लेकर हुए विवाद मेेें एक महिला की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, समाना (पटियाला)। मात्र सौ रुपये के लेनदेन की तकरार में महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।

गांव साधमाजरा से कुछ दूरी पर खेतों में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर घग्गा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान सुरजीत कौर के रूप में हुई। वह सब्जी बेचती थी। बताया जाता है कि सोमवार को सुरजीत कौर से सब्जी लेने गांव की एक महिला आई। सब्जी के लेने के बाद सुरजीत ने उससे पैसे मांगे तो दोनों में तकरार हो गई। दोनों में सौ रुपये का विवाद था। इस समय ता महिला घर चली चली गई, लेकिन वह बाद में सुरजीत कौर के घर आ गई व उसे खूब बुरा भला कहा।

पढ़ें : युवती को कुत्ते संग देख पड़ोसी खुद पर नहीं रख सका काबू और फिर ....


सुरजीत कौर के बेटे हरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि शाम को महिला के पति ने मां से मारपीट भी की। इस मामले की सूचना घग्गा पुलिस को दी गई। पीडि़त परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनकी श्ािकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद इन लोगों ने उसकी मां को पेड़ से लटकाकर मारा डाला।

पढ़ें : कोचिंग लेकर घर लौटी बच्ची ने काट ली हाथ की नस, कारण जान मां-बाप के उड़े होश

हरिविंद ने आरोप लगाा कि दोषियों का एक रिश्तेदार पुलिस में अधिकारी है, जिसकी वजह से पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। घग्गा थाना के इंचार्ज सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, लाली सिंह, संदीप सिंह, अजैब सिंह पंच, तरुण सिंह, भान सिंह व गुरमैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

पढ़ें : पाकिस्तान के अफजल ने लहराया तिरंगा, कहा- बढ़े भारत की शान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।