विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू 'आप' में होंगे शामिल लेकिन समय अभी तय नहीं : संजय सिंह

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:42 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि नवजाेत सिंह सिद्धू आप में शामिल होंगे, लेकिन इस बारे में समय नहीं बताया जा सकता है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, संगरूर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अाप में आएंगे, लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा। वह कब पार्टी में शामिल होेंगे यह समय ही बताएगा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्समंत्री पद की उम्मीदवारी काे किसी तरह के विवाद को भी खारिज किया। सांसद भगवंत मान ने भी उनकी हां में हां में मिलाई।

संजय सिंह दिल्ली के आप विधायक नरेश यादव की गिरफ्तारी के बाद मालेरकोटला अदालत में पेश किए जाने के मद्देनजर यहां आए थे। मालेरकोटला से वह संगरूर पहुंचे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छाेटेपुर, सांसद भगवंत मान अौर पार्टी के अन्य नेता भी थे।

पढ़ें : कैप्टन को सिद्धू का इंतजार, कहा- न आएं तो उनकी मर्जी

संजय सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब को बचाने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उसी तरह आम आदमी पार्टी भी पंजाब को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे दोनों का उद्देश्य एक है। उन्होेंने जोर देकर कहा कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हाेेंगे, लेकिन इसके लिए अभी समय नहीं बताया जा सकता है।

पढ़ें : 'आप' विधायक नरेश यादव रिमांड पर, डीआइजी बाेले- पुलिस के पास पुख्ता सुबूत

पंजाब में 'आप' के सीएम केंडिडेट की दावेदारी पर सांसद भगवंत मान ने कहा कि यह सब मीडिया की देन है। इसको लेकर कोई विवाद नहीं है और पार्टी एकजुट है। इस मामले में पार्टी स्तर पर ही फैसला लेकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

'आप' करेगी 26 व 27 को पूरे पंजाब में प्रदर्शन

संजय सिंह ने विधायक नरेश यादव पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि जुल्म की इंतहां हो चुकी है, अब जनता ही अकालियों को सबक सिखाएगी। सांसद भगवंत मान ने कहा कि 26 व 27 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में अकाली सरकार की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

पढ़ें : सांपला ने कहा- सिद्धू अभी भाजपा में ही, आगे कहीं भी जाने को स्वतंत्र

संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दबाव में काम कर रहे हैं। मान ने कहा कि अकालियों को समय आने पर सबक सिखाया जाएगा। पार्टी के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा एक निर्वाचित नेता से गलत व्यवहार किया जा रहा है।