विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्शन करने ननकाना साहिब गए हिंदुओं को रोका गया

By Edited By:
Published: Wed, 05 Mar 2014 01:23 PM (IST)Updated: Wed, 05 Mar 2014 01:28 PM (IST)

वीजा न होने के कारण पांच भारतीय हिंदुओं को यहां से कुछ दूरी पर स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब में घुसने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहौर। वीजा न होने के कारण पांच भारतीय हिंदुओं को यहां से कुछ दूरी पर स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब में घुसने से रोक दिया गया। बाद में सभी लोगों को वापस भारत भेज दिया गया। लाहौर से विनीत गुप्ता, नीलम गुप्ता, नरिंदर कुमार, हरी ओम और विजय लक्ष्मी कार से रविवार को गुरुनानक जन्मस्थली गुरुद्वारा जन्मस्थान पहुंचे।

लाहौर से करीब 80 किमी दूर स्थित इस पवित्र स्थान पर पहुंचते ही इन लोगों को रोक लिया गया। गुरुद्वारा अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट में जिले में दाखिल होने का वीजा न होने का हवाला देते हुए उन्हें ईटीपीबी अधिकारियों को सौंप दिया। कथित वीजा उल्लंघन के सवाल पर इन श्रद्धालुओं ने कहा कि वे सिखों के पवित्र स्थल पर श्रद्धापूर्वक दर्शन के लिए गए थे। ये लोग यहां से करीब 250 किमी दूर स्थित चकवल जिले के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर में शिवरात्रि के उत्सव में भाग लेने आए हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।