विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज इस समय करें खरीदारी इस समय का विशेष है महत्व

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 10:18 AM (IST)

पुष्य नक्षत्र की धातु सोना है जिसे खरीदने से अत्याधिक लाभ मिलेगा। 22 को शनि पुष्य व 23 को रविपुष्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस वर्ष यानी 2016 दीपावली से पहले रवि पुष्य अमृत सिद्धी योग 23 अक्टूबर, रविवार को 15 घंटे का होगा। महामुहूर्त के दौरान धनतेरस व दीपावली से पहले खरीददारी करना शुभ होगा।

इस बार धनतेरस से पहले आने वाला रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग श्रीवत्स योग व अहोई अष्टमी, कालाष्टमी एवं सूर्य बुध के एक साथ होने से बनेगा। बुधादित्य राजयोग के साथ बाजार में धन वर्षा कराएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि इस वर्ष दीपावली से 8 दिन और धनतेरस से 6 दिन पहले रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व माना गया है। रवि पुष्य अपने आप में श्रेष्ठ नक्षत्र में माना जाता है।

दीपावली के पहले 15 घंटे का रवि पुष्य नक्षत्र रहेगा। दीपावली के पहले 23 अक्टूबर को खरीदी के लिए अनुकूल मुहूर्त रवि पुष्य नक्षत्र आ रहा है। यह पुष्य नक्षत्र एक दिन पूर्व 22 अक्टूबर शनिवार को रात्रि 8:41 बजे से लगा है जो कि रविवार को रात्रि 8:41 तक रहेगा।

इसकी अवधि रविवार के दिन 15 घंटे रहेगी। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है, इसलिए इसमें की गई खरीदी समृद्धि कारक होती है। पुष्य नक्षत्र की धातु सोना है जिसे खरीदने से अत्याधिक लाभ मिलेगा। और 22 को शनि पुष्य व 23 को रविपुष्य का योग बनने से भूमि, भवन,वाहन व अन्य स्थाई सम्पत्ति में निवेश करने से प्रचुर लाभ प्राप्त होगा।

सोना-चांदी, बर्तन, कपडा, इलेक्ट्रानिक के सामान, बही खाता खरीदने का महा मुहूर्त

रवि-पुष्य (23 अक्टूबर) के लिए महामुहूर्त

प्रातः 9 से 10:30 लाभ रहेगा।

प्रातः10:30 बजे से 12 अमृत रहेगा।

दोपहर 1:30 से 3 शुभ रहेगा।

शाम 6 से 7:30 शुभ रहेगा।

शाम 7:30 से 9 अमृत तक।

स्थिर लग्न वृश्चिक प्रातःकाल 8:13 से 10:13 बजे तक।

स्थिर लग्न कुंभ लग्न दोपहर 2:22 से 3:55 बजे तक।

स्थिर लग्न वृषभ सायंकाल 7से रात 9 बजे तक रहेगा।

माँ काली के इस पूजा और मंत्र से समस्त दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं

कहते हैं कि झाडू़ के इस उपाय से घर में सकारात्मकता व धन की प्राप्ति होती है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।