Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिंदी लिटरेचर पढ़ने के हैं शौकीन तो ये एप्स हैं आपके काम के, जानिए

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jun 2017 02:45 PM (GMT+05:30)

    इन एप्स के जरिये यूजर हिंदी में कई कहानियां और कई किताबें को पढ़ सकते हैं ...और पढ़ें

    हिंदी लिटरेचर पढ़ने के हैं शौकीन तो ये एप्स हैं आपके काम के, जानिए
    हिंदी लिटरेचर पढ़ने के हैं शौकीन तो ये एप्स हैं आपके काम के, जानिए

    नई दिल्ली (जेएनएन)। आज भी अगर आपको पढ़ने का शौक है तो घर की एक अलमारी किताबों से तो जरूर भरी होगी। लेकिन कभी कभी ऐसा होता है कि आपकी पसंदीदा किताब आपको बाजार में नहीं मिलती। ऐसे में निराश होने की जरुरत नहीं है। आजकल डिजिटल दुनिया में सब कुछ मुनासिब है। आप अपने पसंद की किताब को आसानी से ऑनलाइन खोज सकतें है। आज हम ऐसे कुछ एप्स के बारे में बताएंगे जो रीडर्स के जरुरत को पूरा कर सकतें हैं। इन एप्स में आपको हिंदी की कई कहानियां और कई किताबें मिलेंगी।

    मुंशी प्रेमचंद

    अगर आप मुंशी प्रेमचंद की किताबें पढना पसंद करते हैं तो, यह एप आपके लिए उपयोगी हो सकती हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड क्र सकते हैं।

    हिंदी पुस्तकालय

    गूगल प्ले स्टोर में फ्री में मौजूद यह एप रीडर यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यह एक डिजिटल पुस्तकालय है जिसमें हिंदी की कई किताबें मौजूद हैं।

    हिंदी उपन्यास संग्रह

    एंड्रायड यूजर्स के लिए यह एप काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें यूजर को हिंदी उपन्यासों से जुड़ी कई कहानियां मिलेंगी। इस एप के लिए आपको इंटरनेट की भी जरुरत नहीं होगी। इस एप के जरिये आप ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

    भारत और विश्व इतिहास

    अपने देश दुनिया के बारे में जाने से बेहतर और क्या होगा। यह एप आपको भारत और विश्व के प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी देती है।

    ओशो कहानियां

    गूगल प्ले स्टोर में मौजूद यह एप आपको फ्री में मिलेगी। इसमें ओशो की सभी कहानियां हैं। ओशो और उनका संदेश आपको इस एप में मिलेगा।

    महापुरुषों की जीवनगाथाएं

    यह एप उन हिंदी पाठकों के लिए है जो महापुरुषों के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। इस एप पर अटल बिहारी वाजपेयी, एडम स्मिथ, मार्टिन लूथर जैसे लोगों की जीवनगाथाएँ पढ़ सकतें है।

    यह भी पढ़ें:

    जियो के साथ दूसरे सिम का भी बैलेंस करें चेक, करना होगा बस इतना काम

    WhatsApp पर भारतीय यूजर ने किया सबसे ज्यादा यह काम, सामने आई रिपोर्ट

    इंस्टाग्राम ने जारी किया नया आर्काइव फीचर, डिलीट किये बिना टाइमलाइन से हटाए फोटो