Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 5 बेहतरीन ऑडियो रिकॉर्डर, खास फीचर्स से हैं लैस

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sat, 28 Oct 2017 07:37 PM (IST)

    हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऑडियो रिकॉर्डर एप्स के बारे में बता रहे हैं ...और पढ़ें

    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 5 बेहतरीन ऑडियो रिकॉर्डर, खास फीचर्स से हैं लैस
    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 5 बेहतरीन ऑडियो रिकॉर्डर, खास फीचर्स से हैं लैस

    नई दिल्ली (जेएनएन)। एंड्रॉयड डिवाइस का सबसे आसान फीचर है रिकॉर्डर। इस फीचर की मदद से आप किसी की भी आवाज को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह म्यूजिशियन और जर्नलिस्ट्स के लिए बहुत फायदेमंद फीचर है, क्योंकि उन्हें इंटरव्यू और गानें जैसी चीजें रिकॉर्ड करनी होती है। इसके अलावा, एंड्रायड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर भी बहुत सारे ऑडियो रिकॉर्डर एप्स उपलब्ध है, जिनका इस्तेमाल आप अपने काम के लिए कर सकते हैं।

    Audio Recorder

    ऑडियो रिकॉर्डर एक सिंपल एप है और इसकी मदद से आप ऑडियो रिकॉर्ड व प्लेबैक कर सकते हैं। यह एप माइक्रोफोन्स सपोर्ट के साथ आती है। इस एप की मदद से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को आप किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। एंड्रायड के लिए यह एप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है।

    Call recorder

    यह यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर एप है। इसकी मदद से आप अपने फॉन में आने वाले कॉल्स की भी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि वाइट एंड ब्लैक लिस्ट, प्लेबैक ऑप्शन और इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्डिंग। यह एक फ्री एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Easy Voice Recorder

    जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह एप उनके लिए है जो रिकॉर्डिंग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। आप इस एप से की गई रिकॉर्डिंग को अपने दोस्तों या दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। यह विभिन्न फॉर्मेट्स की रिकॉर्डिंग करता है जिनमें AAC या PCM, widget support इत्यादि शामिल है। अगर आप इसका पेड वर्जन इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ खास फीचर्स जैसे कि स्टीरियों की तरह रिकॉर्ड करना, ब्लूटूथ माइक्रोफोन सपोर्ट, सॉफ्टवेयर गेन एडजेस्टमेंट और स्टेट्स बार सपोर्ट फीचर्स को यूज कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से एंड्रायड के लिए फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Parrot

    Parrot बेहतरीन वॉयस रिकॉर्डर और कॉल रिकॉर्डर एप्स में से एक है। इसमें कई खास फीचर्स जैसे कि मैटेरियल डिजाइन, कॉल रिकॉर्डिंग की क्षमता, रिकॉर्डिग शिड्यूल करना, क्लाउड स्टोरेज सपोर्ट, एंड्रॉयड वियर सपोर्ट को शामिल किया गया है।

    Smart Voice Recorder

    स्मार्ट वॉयस रिकॉर्डर एप एक एंड्रॉयड एप है जिसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कुछ खास फीचर्स को शामिल किया गया है जैसे कि इसकी रिकॉर्डिग को आप रिंगटोन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    ऑनलाइन शॉपिंग को आसान बना रहा गूगल, जारी की पेमेंट API सर्विस

    RCom बंद करेगा अपना वायरलेस, 2जी और D2H बिजनेस

    भारतीयों के मुकाबले अंग्रेजों को महंगा पड़ रहा iPhone 8, सबसे सस्ता अमेरिका में