विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके स्मार्टफोन के वायरस को दूर भगाएंगी ये 5 फ्री एंटी-वायरस एप्स

By MMI TeamEdited By:
Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:00 AM (IST)

कंप्यूटर की तरह स्मार्टफोन्स को भी एंटीवायरस की जरुरत पड़ती है। कभी-कभी इंटरनेट के जरिए या किसी और वजह से फोन में वायरस आ जाते हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कंप्यूटर की तरह स्मार्टफोन्स को भी एंटीवायरस की जरुरत पड़ती है। कभी-कभी इंटरनेट के जरिए या किसी और वजह से फोन में वायरस आ जाते हैं, जिसके चलते फोन हैंग होने लगता है। ऐसे में हम आपको 5 ऐसे दमदार एंटीवायरस एप्स बताने जा रहे हैं जो आपके फोन के डाटा को सुरक्षित रखता है। साथ ही फोन में मैलवेयर को आने से रोकता है।

360 Degree Scan:

इस एप के जरिए आप वायरस को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इसमें की फीचर्स दिए गए हैं जैसे फाइल्स को स्कैन करना, फोन से वायरस को डिलीट करना आदि। इसमें एक एंटी थेफ्ट फीचर भी दिया गया है जिसके जरिए खोई हुई डिवाइस को ढूंढा जा सकता है।

Heavy Duty Avast:

करीब 100 मिलियन यूजर्स ने इस एप को डाउनलोड किया है। इससे फोन को स्कैन किया जाता है। यह एप फोन से मालवेयर या वायरस को डिलीट करता है।

Avira Antivirus Security:

नई एप होने के बावजूद इसे कई लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। इसमें मालवेयर स्कैन, रियल टाइम प्रोटेक्टशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कई नए फीचर्स भी हैं जैसे स्टेज फ्राइट एडवाइजर।

TrustGo Antivirus:

इस एप को स्मार्टफोन्स से खतरनाक वायरस और मालवेयर को डिलीट कर दिया जाता है। इसमें एक प्राइवेसी गार्ड है जो ये दर्शाता है कि फोन में मौजूद एप्स डिवाइस को कैसे इस्तेमाल कर रही हैं।

Kaspersky Antivirus and Security:

इस एप को 4.7 रेटिंग दी गई है। यह एप यूजर के पसर्नल डाटा को सुरक्षित रखती है और फोन को मालवेयर या दूसरे वायरस से बचाती हैं।