Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेजन नाउ दो घंटे में पहुंचाएगा घर का राशन, दिल्ली-मुंबई में लॉन्च की सर्विस

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2016 10:42 AM (IST)

    देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस शुरु की है। इसके तहत यूजर्स मोबाइल, गैजेट्स के साथ राशन भी खरीद सकते ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस शुरु की है। इसके तहत यूजर्स मोबाइल, गैजेट्स के साथ राशन भी खरीद सकते हैं। इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपका ऑर्डर मात्र 2 घंटे के अंदर आपके घर डिलीवर कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि अमेजन इंडिया ने दिल्ली और मुंबई में अमेजन नाउ सर्विस की शुरूआत की है। दोनों शहरों के कुछ पिनकोड्स पर यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने बिग बाजार, रिलायंस फ्रेश, गॉदरेज नेचर बास्केट, बीपीसीएल इन एंड आउट, फूड वर्ल्ड और गुड फूड जैसे रिटेल स्टोर्स के साथ समझौता किया है।

    कैसे मिलेगा इस सर्विस का फायदा?

    यूजर्स 2 एक्सप्रेस डिलिवरी का फायदा उठा सकते हैं। यूजर्स को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच कोई भी दो घंटे का स्लॉट चुनने का ऑप्शन मिलेगा। यहां से रोजमर्रा की वस्तुएं और राशन खरीदा जा सकता है। यह सर्विस केवल एंड्रायड यूजर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही इसे आईओएस एप पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर मॉडर्न बाजार, ईजी डे, बिग बाजार, एसआरएस समेत कई दूसरे स्टोर्स का सामान भी मंगवा सकते हैं।

    ये हैं ऑफर्स:

    350 रुपये या इससे ज्यादा के ऑर्डर पर मुफ्त डिलिवरी की सर्विस मिलेगी। 350 रुपये से कम का ऑर्डर होने पर ग्राहक को खरीदे गए सामान के साथ टोकरी मुफ्त मिलेगी। दिल्ली और मुंबई में फिलहाल न्यूनतम ऑर्डर की कोई लिमिट नहीं है। डिलिवरी का समय चुनने के लिए 29 रुपये डिलिवरी चार्ज लगेगा, जबकि एक्सप्रेस डिलिवरी के लिए 49 रुपये का शुल्क देना होगा।