Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ 30 सेकंड में Hack हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट, जानिए कैसे

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 26 Jun 2017 10:33 AM (IST)

    चंद सेकेंड में आपके व्हाट्सएप को हैक किया जा सकता है। लेकिन इन बातों को फॉलो कर आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं ...और पढ़ें

    सिर्फ 30 सेकंड में Hack हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट, जानिए कैसे
    सिर्फ 30 सेकंड में Hack हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट, जानिए कैसे

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंस्टेंट मेसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए रोज नए-नए अपडेट जारी कर रहा है। एप ने कई ऐसे फीचर को भी शामिल किया है जिनसे यूजर्स के अकाउंट सिक्योर रहें। लेकिन हाल ही में UAE बेस्ड NGO ने एक खबर में बताया गया हैं कि सिर्फ 30 सेकेंड में कोई भी आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर सकता हैं। इसके लिए हैकर आपके फोन को सिर्फ एक बार एक्सेस करेगा।

    वीडियो में हुआ खुलासा ऐसे किया हैक:

    किसी फर्म ने एक वीडियो जारी किया किया था जिसमें व्हाट्सएप को हैक करते हुए दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि हैकर ने यूजर का फोन एक बार लेकर उसके व्हाट्सएप वेब के जरिये अपने कंप्यूटर में सामने वाले का व्हाट्सएप को ऑन कर दिया। कंप्यूटर में व्हाट्सएप को ओपन करते ही सिर्फ 30 सेकेंड में सारे फोटोज, वीडियो और चैट सामने वाले के सिस्टम में चले जाते है। लेकिन यह वीडियो सिर्फ यूजर्स को जागरूक करने के लिए जारी किया गया था। कहीं न कहीं यह एक बड़ा सवाल है जो कि व्हाट्सएप के सिक्योरिटी पर उठाया गया है।

    Related image

    कैसे बचें:

    1. अपने व्हाट्सएप को पासवर्ड देकर सेव करके रखें।

    2. अपने अकाउंट में जाकर व्हाट्सएप वेब सेटिंग में जाकर देख लें कि कोई दूसरा डिवाइस आपके फोन से कनेक्ट हैं या नहीं।

    3. इसके अलावा अकाउंट के सेटिंग में चैट्स एंड कॉल्स में एक ऑप्शन दिखाई देता है जिसमें आप अपने पूरे चैट को ईमेल में भेज सकते हैं।

    4. इसके लिए अपने ईमेल में जाकर चेक करें कि कोई ऐसा मेल आपकी आईडी में आया है या नहीं।

    5. इसके साथ ही आप अपने जीमेल को भी पासवर्ड से लॉक करके रखें।