Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं तो यह 5 एप्स हैं सबसे सुरक्षित

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2016 12:00 PM (IST)

    नोटबंदी के बाद से भारत में ऑनलाइन मोबाइल पेमेंट काफी लोकप्रिय हुई है। हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से भारत में ऑनलाइन मोबाइल पेमेंट काफी लोकप्रिय हुई है। हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है। इसी के चलते हम आपके लिए कुछ मोबाइल पेमेंट एप्स के ऑप्शन लेकर आए हैं। इन एप्स को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इन एप्स के जरिए बिल भुगतान, बैंक ट्रांसफर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नोटबंदी के बाद ये एप्स काफी पॉपुलर हुए हैं। ये सभी एुप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती हैं।

    1. MobiKwik

    यूजर इस एप में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए पैसे जमा कर सकते हैं। साथ ही इससे मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग आदि भी की जा सकती है।

    2. PayTM

    ये एप 2014 में शुरु की गई थी। ये इस समय का सबसे बड़ा मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इससे यूजर्स तेज और आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसके वॉलेट में आप अपने कार्ड या अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

    3. Freecharge

    ये ई-पेमेंट सर्विस है। इससे मोबाइल फोन, डीटीएच, डाटा कार्ड आदि रिचार्ज कराए जा सकते हैं। इसका हेडक्वाटर मुंबई में है।

    4. Momoe

    इसका हेडक्वाटर बेंगलुरु में है। इससे यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट बड़ी आसानी से कर सकते हैं। ये सर्विस पहले रेस्टोरेंट में पेमेंट देने के लिए शुरु की गई थी।

    5. Google wallet

    यह गूगल की सर्विस है। इससे भी ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है। इसमें यूजर जीमेल अटैचमेंट के जरिए वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।