Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब भीम एप से होगी ज्यादा कमाई, पहले से ज्यादा मिलेगा रेफरल बोनस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Jul 2017 05:13 PM (IST)

    सरकार भीम एप पर रेफरल बोनस बढ़ाने जा रही है। इसे 10 रुपये से 25 रुपये किया जाएगा ...और पढ़ें

    अब भीम एप से होगी ज्यादा कमाई, पहले से ज्यादा मिलेगा रेफरल बोनस
    अब भीम एप से होगी ज्यादा कमाई, पहले से ज्यादा मिलेगा रेफरल बोनस

    नई दिल्ली (जेएनएन)। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भीम एप लॉन्च की थी। इस एप के साथ सरकार ने यूजर्स के लिए रेफरल बोनस स्कीन भी शुरु किया था। अब सरकार इस एप पर रेफरल बोनस बढ़ाने जा रही है। यह बात बैंक और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से वित्त मंत्रालय को कही गई है। माना जा रहा है कि सरकार की तरफ ये यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि मौजूदा बोनस रेफरल सिस्टम ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पा रहा है। इसी के चलते ग्राहकों को पहले से ज्यादा रेफरल बोनस दिया जाएगा।

    रेफरल बोनस सिस्टम में ये होगा बदलाव:

    सरकार जल्द ही नए इनसेंटिव्स की घोषणा कर सकती है। मौजूदा सिस्टम के मुताबिक, रेफरल बोनस के तौर पर यूजर को अभी 10 रुपये मिलते हैं जिसे 25 रुपये किए जाने की उम्मीद है। यह बात NPCI के मैनेजिंग डायरेक्टर ए पी होता ने बताई है।

    क्या है भीम एप?

    इसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। यह एप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेड यानि UPI पर काम करता है। इस एप के जरिए डिजिटल पेमेंट आसानी से किया जा सकता है। यह एप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। BHIM एप के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए किसी तरह को कोई शुल्क नहीं देना होता है। लेकिन आपका बैंक यूपीआई और आईएमपीएस फीस ले सकते हैं। वहीं इस एप का इस्तेमाल करने के लिए यह बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि आपका नेट बैंकिग चालू हो। सिर्फ आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक के पास रजिस्टर होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:

    PAN बनवाना हो या पे करना हो टैक्स, CBDT की इस एप का करें इस्तेमाल

    फेसबुक और ट्विटर के ये दिलचस्प फीचर्स, जानें क्यों है खास

    ये हैं WhatsApp के हाल में आए खास अपडेट्स, जानिए इनके बारे में


     

    खबरें और भी