Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब गूगल मैप पर देखें दिल्ली मेट्रो से जुड़ी सारी जानकारी, जानें नए फीचर की डिटेल्स

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Sep 2017 04:28 PM (IST)

    जानें गूगल मैप्स और दिल्ली मेट्रो की साझेदारी में क्या होगा फायदा ...और पढ़ें

    अब गूगल मैप पर देखें दिल्ली मेट्रो से जुड़ी सारी जानकारी, जानें नए फीचर की डिटेल्स
    अब गूगल मैप पर देखें दिल्ली मेट्रो से जुड़ी सारी जानकारी, जानें नए फीचर की डिटेल्स

    नई दिल्ली। गूगल मैप्स के जरिए अब तक यूजर्स को ट्रैफिक और रास्ते से जुड़ी जानकारी में मदद मिलती थी। लेकिन अब इसमें एक एड ऑन फीचर और सम्मिलित हो चुका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और गूगल मैप्स ने मेट्रो रुट, किराया और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी आदान-प्रदान करने के लिए करार किया है। मेट्रो का लक्ष्य पब्लिक फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनने का है जिससे यात्रियों को सुविधा रहे। इससे यात्रियों को मेट्रो रुट और इसके किराए, प्लेटफॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिलेंगी।

    दिल्ली मेट्रो में शहर की जनसंख्या का बड़ा भाग मेट्रो से यात्रा करता है। मेट्रो पर लोगों की निर्भरता का अंदाजा उसमें मौजूद भीड़ से लगाया जा सकता है। इस करार से नए और मौजूदा यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसी के साथ रोजाना यात्रा करने के अलावा ऐसे यात्री जो कभी-कभी यात्रा करते हैं, जिन्हें मेट्रो की पूरी जानकारी नहीं होती। उनके लिए इससे काफी मदद होने वाली है। आपको बता दें, दिल्ली मेट्रो से जुड़ी सभी जानकारी गूगल मैप के साथ आपको मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी। मोबाइल पर उपलब्ध होने से यह यात्रियों के लिए और सुविधाजनक होगा।

    आइए आपको बता दें की इस नए फीचर का प्रयोग आप किस तरह कर पाएंगे। इससे आपको लोकल जानकारी, यात्रा की दिशा और दिल्ली मेट्रो से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।

    • सबसे पहले आपको गूगल मैप पर दो लोकेशन डालनी होंगी। जिस तरह आम तौर आप गूगल मैप्स का प्रयोग करते हैं, ठीक उसी तरह मैप लोकेशन A से लोकेशन B सर्च करेगा।
    • सर्च रिजल्ट में बेस्ट रुट के साथ मैप आएगा।
    • इसे के साथ यूजर्स को दिल्ली मेट्रो का मैप भी ओपन करने का विकल्प मिलेगा। इससे यूजर्स मेट्रो के जरिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने की साड़ी सूचना मैप पर देख पाएंगे।
    • ये सारी जानकारी यूजर्स को स्टेप बाय स्टेप मिलेगी।

    इस साझेदारी में आगे और फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। इसके अगले चरण में यूजर्स स्टेशन पर उपलब्ध पार्किंग और रेस्ट रूम जैसी सुविधाओं के बारे में भी जान पाएंगे।

    यह भी पढ़ें:

    बिना स्मार्टफोन स्क्रीन को टच किए कर सकते हैं ये काम, जानें तरीका

    बढ़ाना चाहते हैं अपने एंड्रॉयड डिवाइस की परफॉरमेंस, तो इन 5 एप्स को कर लें फोन में तुरंत इनस्टॉल

    ये हैं दुनिया की टॉप 10 एप्स, यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा इस्तेमाल 

    खबरें और भी