Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक की Bonfire एप एक साथ 8 यूजर्स को देगी वीडियो चैट करने का मौका

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 14 Sep 2017 02:45 PM (IST)

    यह एक ग्रुप वीडियो चैट एप है। इसे जल्द ही वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा ...और पढ़ें

    फेसबुक की Bonfire एप एक साथ 8 यूजर्स को देगी वीडियो चैट करने का मौका
    फेसबुक की Bonfire एप एक साथ 8 यूजर्स को देगी वीडियो चैट करने का मौका

    नई दिल्ली (जेएनएन)। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक अपने यूजर्स का अनुभव बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स और एप लॉन्च करती रहती है। अब फेसबुक ने Bonfire एप को पेश कर दिया है। यह एक ग्रुप वीडियो चैट एप है। इसे जल्द ही वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे फिलहाल दानिश एप स्टोर पर जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर Bonfire एप है क्या और यह कैसे काम करती है।

    क्या है Bonfire एप और कैसे करती है काम?

    यह एप 8 यूजर्स को एक साथ वीडियो चैट करने की सुविधा देती है। इसमें रियल टाइम स्पेशल इफेक्ट्स और फिल्टर्स दिए गए हैं। यह इफेक्ट्स और फिल्टर्स इंस्टाग्राम और स्नैपचैट की ही तरह हैं। यह एप फेसबुक मैसेंजर के जरिए यूजर को सीधे वीडियो चैट से कनेक्ट होने का मौका देती है। इसके लिए आपको अलग से Bonfire एप इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं है। अभी के लिए इस एप को केवल डेनमार्क में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे वैश्विक तौर पर पेश किया जाएगा।

    Skype और Tumblr को देगी कड़ी टक्कर:

    Skype ने ग्रुप चैट को बेहतर बनाने के लिए हाल ही में एप को अपडेट किया है। इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। यही नहीं, iMessage आधारित Fam ने भी कुछ समय पहले मार्किट में कदम रखा था। ग्रुप वीडियो चैट सेगमेंट में पहले ही Houseparty, Airtime, ooVoo, Marco Polo समेत कई एप्स उपलब्ध हैं। वहीं, Tumblr भी यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेज एप इन सभी को कड़ी टक्कर दे सकती है।

    Bonfire में क्या है अलग?

    इसे खासतौर से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने दोस्तों या परिवार से एक साथ वीडियो चैट करना चाहते हैं। चैट के दौरान आप स्क्रीनशॉट लेकर उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर शेयर भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको चैट को खत्म करने की भी जरुरत नहीं है। साथ ही इस दौरान पिक्चर-इन-पिक्चर मोड भी काम कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    भारतीय यूजर्स के लिए गूगल ने पेश किया ऑफलाइन ट्रांसलेशन और Conversation मोड फीचर

    जल्द वापस आ सकेंगे व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज, फीचर की टेस्टिंग हुई शुरू

    गूगल सर्च बनेगा अब और भी आसान, खास भारतीयों के लॉन्च होगा यह फीचर