विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एप देगा 'बेबी केयर' के टिप्स

By Edited By:
Updated: Fri, 25 Jul 2014 02:09 PM (IST)

न्यूयार्क। क्या आप गर्भवती हैं..अगर हां तो इस समय सबसे ज्यादा टिप्स की जरूरत आपको है और सभी से सलाह मिल भी रहे होंगे साथ ही आप भी प्रसव से पूर्व अपना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। क्या आप गर्भवती हैं..अगर हां तो इस समय सबसे ज्यादा टिप्स की जरूरत आपको है और सभी से सलाह मिल भी रहे होंगे साथ ही आप भी प्रसव से पूर्व अपना और होने वाले बच्चे के केयर के लिए टिप्स की खोज में जरूर होंगी! तो खुश हो जाइए, आपके लिए टिप्स लेकर हाजिर है एक नया एप 'ग्लो नर्चर' जिसे यूक्रेन के एक वैज्ञानिक ने विकसित किया है।

पे पल के फाउंडर यूक्रेन के वैज्ञानिक मैक्स लेवचिन ने एक नया एप अपडेट किया है जो महिलाओं को प्रसव पूर्व अपने टिप्स से सलाह देगी। यह अपडेटेड एप प्रसव पूर्व के खान-पान के तरीकों से अवगत कराएगी। साथ ही एक ऐसी कम्युनिटी मुहैया करेगी जिसमें गर्भवती महिलाएं शामिल होंगी और अपने अनुभवों को साझा करेंगी।

'ग्लो नर्चर' की वेबसाइट पर यह लिखा है कि,' यह एप बड़ी खूबसूरती से डिजायन किया गया है ताकि वह आपकी सभी उत्सुकताओं को शांत कर प्रेग्नेंसी में मदद के लिए सभी टिप्स मुहैया कराए।' यह एप आपके डिलीवरी डेट को पता करने में आपकी मदद तो करेगा ही साथ ही प्रतिदिन गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास की जानकारी भी मुहैया कराएगा।

एक बार ग्लो नर्चर में लॉग इन करने भर की देर है इसके बाद तो यूजर यहां अपने पर्सनल इनपुट्स व सिम्पटम (लक्षण) रिकार्ड कर सकता है। इसके बाद यह एप अन्य गर्भवती महिलाओं से रिकार्ड किए गए डाटा की तुलना करेगा। यदि इस तुलनात्मक अध्ययन के बीच कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी तो एप यूजर को सलाह देगा की वह अपने डॉक्टर से मिल लें। सबसे बेहतर बात कि यह आपके मोबाइल पर है जो आप कहीं भी बड़ी आसानी से देख सकते हैं।

पढ़ें: फोन के साथ नहीं खोएगा कीमती डाटा

पढ़ें: अब विंडोज फोन पर पाएं अपडेटेड ट्विटर एप