Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gmail के एंड्रायड कीबोर्ड एप GBoard में शुरू हुआ GIF सपोर्ट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 03 Apr 2017 07:00 PM (IST)

    ईमेल एप जीमेल के लिए जीबोर्ड नाम का एक खास कीबोर्ड अब एंड्रायड में उपलब्ध करा दिया गया है ...और पढ़ें

    Gmail के एंड्रायड कीबोर्ड एप GBoard में शुरू हुआ GIF सपोर्ट
    Gmail के एंड्रायड कीबोर्ड एप GBoard में शुरू हुआ GIF सपोर्ट

    नई दिल्ली। गूगल ने एंड्रायड के लिए बनाए गए ईमेल एप जीमेल के लिए जीबोर्ड नाम का एक खास कीबोर्ड बनाया है। अभी तक यह कीबोर्ड एप भारत में उपलबध नहीं था। लेकिन हाल ही में इसे भारतीय एंड्रायड यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। इस जीबोर्ड में अब GIF इमेज का सपोर्ट भी शुरू किया गया है। अभी तक यह सुविधा केवल एप्पल के आइओएस पर चलने वाले जीमेल एप के लिए भी उपलब्‍ध थी। लेकिन अब जीमेल एंड्रायड एप का लेटेस्ट अपडेट गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

    अपने ईमेल में जिफ इमेज शामिल करने के लिए जीमेल एंड्रायड यूजर को नए मैसेज के दौरान, एप के जीबोर्ड कीबोर्ड के इमोजी सेक्शन में जाना होगा। यूजर सजेशन से जिफ इमेज ले सकते हैं या फिर अपने पसंदीदा कीवर्ड टाइप कर एनिमेटेड जिफ सर्च कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि, यूजर को अपने ईमेल में जिफ शामिल करने के लिए स्मार्टफोन में गूगल जीबोर्ड ऐप को भी इंस्टॉल करने की जरूरत होगी।

    यह भी पढ़े,

    स्नैपचैट ने पेश किया नया सर्च फीचर, अब सोशल मीडिया पर देखें किसी की भी Personal Story

    गूगल प्ले स्टोर यूजर्स को हर हफ्ते फ्री देगा एक Paid App

    कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च की 811 जीरो बैलेंस एप, घर बैठे खोलिए अपना अकाउंट