यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गूगल का नया अपडेट, जीमेल में सेव नंबर पर आसान होगा कॉल करना
गूगल के नए अपडेट में अब आपके मेल में मौजूद एड्रेस और नंबर हाइपरलिंक में बदल जाएंगे| जानें आपको क्या होगा फायदा ...और पढ़ें

नई दिल्ली(जेएनएन)| गूगल जीमेल यूजर्स के लिए नंबर लिंक करने का फीचर लेकर आया है| हालांकि ओएस फंक्शन में एंड्रॉयड और आईओएस में फोन नंबर लिंक करने का फीचर पहले से उपलब्ध है| लेकिन जीमेल के लिए यह फीचर बिलकुल नया है| इस फीचर की खासियत है की यह यूजर्स का समय बचाने के साथ-साथ उनका काम भी आसान कर देगा| ईमेल से दूसरी एप्स और वेबसाइट्स पर किसी जानकारी को कॉपी और पेस्ट करने में काफी समय बर्बाद होता है| तो यूजर्स इन टास्क को और भी बेहतर तरीके से कर पाएं, इसके लिए गूगल नया फीचर लेकर आया है|
कैसे करेगा काम
एंड्रॉयड पर जीमेल, आईओएस और वेब पर यह फीचर आज से उपलब्ध होगा| इसके तहत टेक्स्ट इंटरैक्टिव हाइपरलिंक में तब्दील हो जाएंगे|
- अब आप एड्रेस पर क्लिक कर के ही उसे मैप पर ढूंढ पाएंगे| इसके लिए आपको एड्रेस मैप पर कॉपी पेस्ट नहीं करना होगा|
-इसी के साथ अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फोन नंबर के लिंक पर क्लिक करते ही डिफॉल्ट फोन एप से कालिंग हो जाएगी| इसमें आप चाहे एंड्रॉयड या ओएस का इस्तेमाल कर रहे हों या वेब का, आपको एड्रेस और फोन नंबर हाइपरलिंक की तरह दिखेंगे|
इसी के साथ आपको बता दें, गूगल ने हाल में ही भारत में यूपीआई आधारित मोबाईल पेमेंट एप 'तेज' लॉन्च कर दी है| इस एप से यूजर्स यूटिलिटी बिल से लेकर मूवी टिकट तक बुक करा पाएंगे| ऐसा माना जा रहा है की गूगल ने अपने प्रतिद्वंदी अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए इस एप को पेश किया है| इसी के साथ पेटीएम जैसी कंपनी के लिए भी बड़ी टक्कर कही जा सकती है| तेज 55 भारतीय बैंक्स जैसे की एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई को सपोर्ट करता है| यह एप अंग्रेजी समेत सात अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है| यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है|
यह भी पढ़ें:
हैकर्स ने CCleaner एप पर किया वायरस अटैक, खतरे में यूजर्स की सुरक्षा
फ्लिपकार्ट और अमेजन फेस्टिव सीजन सेल: इस फोन पर मिलेगा 25000 रुपये का डिस्काउंट
वोडाफोन यूजर्स को फोन खरीदने पर मिलेगा 900 रुपये का कैशबैक, जानें कैसे