Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google के स्मार्ट कीबोर्ड एप Gboard में एड हुए नए फीचर्स, जानें इनके बारे में

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Jun 2017 10:44 AM (IST)

    गूगल के जीबोर्ड में हैंड-ड्रॉ इमोजी फीचर यूजर्स को उनके मन मुताबिक इमोजी ढूंढने में मदद करेगा ...और पढ़ें

    Google के स्मार्ट कीबोर्ड एप Gboard में एड हुए नए फीचर्स, जानें इनके बारे में
    Google के स्मार्ट कीबोर्ड एप Gboard में एड हुए नए फीचर्स, जानें इनके बारे में

    नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ने अपने कीबोर्ड (जीबोर्ड) के एंड्रायड वर्जन को एक नए रूप में पेश किया है। गूगल ने अपने कीबोर्ड में कुछ खास बदलाव करते हुए इसे यूजर्स के लिए और भी फ्रेंडली बना दिया गया है। ये फीचर्स यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होंगे। ‘एंगैजेट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के जीबोर्ड में हैंड-ड्रॉ इमोजी फीचर को शामिल किया गया है जो यूजर्स को उनके मन मुताबिक इमोजी ढूंढने में मदद करेगा।

    सिर्फ इतना ही नहीं, गूगल ने अपने सिग्नेचर सर्च फीचर को और बेहतर बनाने के लिए उसमें नए बदलाव किए हैं। गूगल का सिग्नेचर सर्च अब यूजर को और भी बेहतर परिणाम देगा। इसके साथ ही गूगल ने कई भाषाओं को अपने फीचर में जोड़ा है। इनमें हवाई, माओरी और बेल्जियम, फ्रेंच जैसी भाषाओं को शामिल किया गया है।

    इसके साथ ही जीबोर्ड आपको किसी खास शब्द के ठीक उलट किसी शब्द को टाइप करते समय आपके वाक्यों को पूरा करने का सुझाव देगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में सपोर्ट करता है लेकिन गूगल इसे जल्द ही अन्य भाषाओं में लाने की तैयारी कर रहा है।

    आपको बता दें कि, गूगल ने हाल ही में अपने जीबोर्ड के एंड्रायड वर्जन में बदलाव करने की घोषणा की थी। गूगल का जीबोर्ड पहले से ही 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है। अब इसे अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दें कि, गूगल का कीबोर्ड पहले से इंग्लिश, हिंदी के अलावा असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषाओं में उपलब्ध हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Samsung Pay Mini सर्विस भारत में लॉन्च, जानें Samsung Pay से कैसे है अलग

    करेंगे इन 5 एप्स का इस्तेमाल तो सोशल मीडिया मैनेज करना होगा आसान

    इनकम टैक्स फाइलिंग के लिए एप हुआ लॉन्च, अब विशेषज्ञ की सलाह पर नहीं खर्च होंगे पैसे