Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google दे रहा है यूजर को शानदार म्यूजिकल ऑफर, 4 महीने तक फ्री में सुन सकेंगे बेहतरीन गानें

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 29 May 2017 03:34 PM (IST)

    गूगल प्ले म्यूजिक एप को यूजर अपने मोबाइल डिवाइस और कम्प्यूटर के जरिये भी गानें सुन सकते हैं ...और पढ़ें

    Google दे रहा है यूजर को शानदार म्यूजिकल ऑफर, 4 महीने तक फ्री में सुन सकेंगे बेहतरीन गानें
    Google दे रहा है यूजर को शानदार म्यूजिकल ऑफर, 4 महीने तक फ्री में सुन सकेंगे बेहतरीन गानें

    नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर लेकर आई है। गूगल अपने यूजर को बनाये रखने के लिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस गूगल प्ले म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन को 4 महीने के लिए बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी यूजर को इसके लिए 90 दिन का फ्री ट्रायल दे रही थी। जिसे अब 1 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

    यूजर गूगल प्ले म्यूजिक एप के लाइब्रेरी में 50 हजार से भी ज्यादा गानों को सुन सकते हैं। इसके साथ ही यूजर अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के ज़रिये कस्टम रेडिओ स्टेशन को भी सुन सकेंगे। इसके अलावा गूगल अपने यूजर को एड फ्री सब्सक्राइब करने का भी मौका दे रही है। इसके लिए यूजर को 9.99 डॉलर (644.06 रुपये) देने होंगे और इसके अलावा फैमिली सब्सक्रिप्शन के लिए 14.99 डॉलर (करीबन 970 रुपये) चुकाने होंगे। जिसके बाद यूजर को ऑनलाइन आने वाले एड से जूझना नहीं पड़ेगा।

    सिर्फ इतना ही नहीं यूजर गूगल एड फ्री सब्सक्राइब करने के बाद लाइब्रेरी में मौजूद 35 मिलियन गानों को सुन सकेंगे और उन्हें ऑफलाइन डाउनलोड कर सकते है। साथ ही वो यू-ट्यूब रेड का एक्सेस भी पा सकते हैं। इसके अलावा अब गूगल प्ले म्यूजिक पर भी स्पॉटीफाई और एप्पल म्यूजिक की तरह लाखों गानों को सुन सकेंगे। इसमें यूजर अपने पसंद के सिंगर के नए, पुराने गानों को सुन सकते हैं। इस एप पर यूजर को करीब चार करोड़ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गाने सुनने मिलेंगे। गूगल की इस सर्विस को एंड्रायड, iOS और वेब पर पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    iPhone यूजर्स जरुर रखें इन 5 एप्स को अपने फोन में, आसान होंगे मुश्किल काम

    इंस्टाग्राम ने जारी किया नया फीचर, अब लोकेशन और हैशटैग से खोज पाएंगे स्टोरी

    आपका पेटीएम वॉलेट आज से बना पेमेंट बैंक, 4 फीसद ब्याज के साथ कैशबैक के ऑफर भी मौजूद

    खबरें और भी