विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने न्यूज एंड वेदर एप को किया अपडेट

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 05 Dec 2014 04:02 PM (IST)

गूगल द्वारा बनाई गई न्यूज एंड वेदर एप जो हमें हर क्षेत्र की खबरों व मौसम के हाल की जानकारी प्रदान करती है, उसे हाल ही में कंपनी द्वारा वर्जन 2.2 से अपडेट किया गया है। यह अपडेट फिलहाल केवल एंड्रायड ग्राहकों के लिए उपलब्ध किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गूगल द्वारा बनाई गई न्यूज एंड वेदर एप जो हमें हर क्षेत्र की खबरों व मौसम के हाल की जानकारी प्रदान करती है, उसे हाल ही में कंपनी द्वारा वर्जन 2.2 से अपडेट किया गया है। यह अपडेट फिलहाल केवल एंड्रायड ग्राहकों के लिए उपलब्ध किया गया है।

कंपनी द्वारा किये गए इस अपडेट से गूगल न्यूज एंड वेदर एप में कई नई सुविधाएं जुड़ गई हैं। नया डिजायन, डार्क थीम्स, मौसम के हाल को जानने के लिए ग्राफ का उपयोग, आपके मनचाहे प्रकाशक की कहानियां, यह सब कुछ अब आप गूगल न्यूज एंड वेदर एप के नए अपडेट पर पा सकते हैं।

फिलहाल गूगल न्यूज एंड वेदर एप का वर्जन 2.2 गूगल प्ले पर दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन संभावना है कि जल्द ही इसे उपल्ब्ध करा दिया जाएगा। तब तक आप इसके आने का इंतजार कर सकते हैं।

वर्जन 2.2 से अपडेट करने से पाले इसी वर्ष अगस्त के महीने में भी गूगल न्यूज एंड वेदर एप को अपडेट किया गया था जिसके बाद इस एप में कई नए फीचर्स जुड़ गए थे। तब इस एप को वी2.0 वर्जन से अपडेट किया गया था।

पढ़ें: भारत आ रहा एपल का 500 स्टोर!