विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google ओपिनियन रिवार्ड्स एप अब भारत में भी हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 01:00 PM (IST)

यह एप यूजर्स के लिए कई रिवार्ड्स लेकर आता है

Google ओपिनियन रिवार्ड्स एप अब भारत में भी हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम
Google ओपिनियन रिवार्ड्स एप अब भारत में भी हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम

नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स, जो कि गूगल का सिंपल सर्वे पर आधारित एप है, इसे भारत में भी अब पेश कर दिया गया है। अभी तक यह एप सिर्फ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध था। लेकिन अब गूगल ने इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया हैं। एंड्रायड आधरित इस एप को गूगल प्ले स्टोर्स से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप गूगल उपभोक्ता सर्वे द्वारा बनाया गया है।

आपको बता दें कि इस अप्प के जरिये यूजर्स कई रिवार्ड्स जीत सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को सफलतापूर्वक सर्वे को पूरा करना होगा, जिसके बाद एप आपको गूगल प्ले क्रेडिट उपलब्ध कराता है। इन क्रेडिट का इस्तेमाल यूजर्स एप और दूसरे कंटेट को खरीदने के लिए कर सकता है। इन क्रेडिट्स के खर्च पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस सर्वे में हिस्सा लेने के लिए यूजर को पहली बार साइन अप करना होगा और अपनी मूलभूत जानकारियां देनी होगी। इन जानकारियों के आधार पर सर्वेक्षणों को साझा किया जाएगा।

गूगल अलग-अलग राज्यों और यूजर्स के लिए नकद भुगतान के तरीके उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय रिवार्ड्स 10 रुपये से शुरू होती है। इससे अधिकतम रिवार्ड्स कितने दिए जाते है अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है। गूगल उपभोक्ता सर्वे प्लेटफार्म का इस्तेमाल सभी विज्ञापनदाता और थर्ड पार्टी यूजर्स कर सकते है। हाल ही में गूगल ने इस सर्वे का प्रयोग एंड्रायड N के लिए किया था। गूगल ने इस प्लेटफार्म के जरिये यूजर्स से एंड्रायड N नाम के बारें में पूछा था।

यह सर्वेक्षण कई सवालों के माध्यम से किया जाता है। जिसमें यूजर्स को कई ऑप्शन दिए जाते हैं। इसके अलावा यूजर्स को अपनी राय विस्तार में लिखने के लिए भी कहा जाता हैं। हालांकि, इनकी संख्या कम और ज्यादा हो सकती है। इस सर्वे में गूगल द्वारा यूजर्स से कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिसका सही जवाब देने पर उन्हें पैसे दिए जाते हैं। यह सवाल बड़े और छोटे दोनों प्रकार के होते हैं। एप सीधे यूजर्स के गूगल खाते से जुड़ा हुआ होता है, इसलिए इसे आसानी से साइन इन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

स्नैपचैट ने पेश किया नया ग्रुप स्टोरी फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

इंस्टाग्राम ने जारी किया नया फीचर, अब लोकेशन और हैशटैग से खोज पाएंगे स्टोरी

आपका पेटीएम वॉलेट आज से बना पेमेंट बैंक, 4 फीसद ब्याज के साथ कैशबैक के ऑफर भी मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।