Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Play music भारत में हुआ लॉन्च, दे रहा है मुफ्त में गानें सुनने का मौका

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 06 Apr 2017 05:30 PM (IST)

    गूगल प्ले म्यूजिक करीब 35 मिलियन गानों के साथ आएगा। इससे कम कीमत पर ऑफलाइन स्ट्रीमिंग या डाउनलोड किया जा सकता है ...और पढ़ें

    Google Play music भारत में हुआ लॉन्च, दे रहा है मुफ्त में गानें सुनने का मौका
    Google Play music भारत में हुआ लॉन्च, दे रहा है मुफ्त में गानें सुनने का मौका

    नई दिल्ली। गूगल ने भारत में म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्ले म्यूजिक भारत में लॉन्च कर दिया है। अब गूगल प्ले म्यूजिक पर लाखों गानों को एक्सेस किया जा सकता है। गूगल प्ले म्यूजिक ऑल एक्सेस एंड्रायड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है। यह सर्विस फिलहाल 30 दिन के मुफ्त ट्रायल के साथ 89 रुपये में प्रति महीने में दी जा रही है। यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी, जब यूजर अभी से 45 दिनों के अंदर साइन अप करेंगे। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है, कि यह समय सीमा खत्म होने के बाद यूजर्स को यह सर्विस कितने में मिलेंगी।

    गूगल प्ले म्यूजिक में क्या होगा खास:

    गूगल प्ले म्यूजिक करीब 35 मिलियन गानों के साथ आएगा। इससे कम कीमत पर ऑफलाइन स्ट्रीमिंग या डाउनलोड किया जा सकता है। यह भारत में एप्पल आईट्यून्स को टक्कर देगा। यह एप एप्पल के आईट्यून्स की तरह है। लेकिन आईट्यून्स सिर्फ खरीदारी तक ही सीमित है। इसमें हर गाने के लिए 15 रुपये देने होते हैं, जबकि एलबम के लिए 100 रुपये देने पड़ते हैं। आपको बता दें कि गूगल प्ले म्यूजिक पर यूजर्स 50,000 तक गाने अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। बल्कि एक गूगल अकाउंट की जरूरत होगी। गूगल अपने यूजर्स को फ्री रेडियो सेवा भी ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को मूड, एक्टिविटी और situation के मुताबिक प्लेलिस्ट दी जाएगी।

    कैसे उठाएं सर्विस का लाभ?

    इसके लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद गूगल प्ले म्यूजिक सर्च करें। इसके बाद एक स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें सभी भाषाएं होंगी। इसमें बंगाली, गुजराती, हिंदी, पंजाबी और वर्ल्ड का ऑप्शन दिया गया होगा। इसमें आप मनपसंद भाषा चुन सकते हैं। यहां आपको सभी कलाकारों के गानों की लिस्ट मिल जाएगी। आप जिसके भी गाने सुनना चाहते हैं इसे सेलेक्ट करें और अपने मुताबिक गाने सुन पाएंगे।

    यह भी पढ़ें,

    YouTube Go एप का बीटा वर्जन भारत में उपलब्ध, खराब इंटरनेट स्पीड में भी देख पाएंगे वीडियो

    अपने एंड्रायड फोन में किसी भी एप के पुराने वर्जन को इस तरह कर सकते हैं दोबारा इंस्टॉल

    अब Whatsapp से आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे पैसे, UPI बेस्ड होगा डिजिटल पेमेंट सिस्टम

    खबरें और भी