Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिकासा को बंद करने जा रही है गूगल, एेसे मिलेंगी पिकासा की तस्‍वीरें

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2016 10:19 AM (IST)

    सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने फोटो स्‍टोरेज और एडिटिंग एप पिकासा को बंद करने जा रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क। सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने फोटो स्टोरेज और एडिटिंग पिकासा को बंद करने जा रही है। गूगल फोटो के आने के बाद कंपनी ने अब पिकासा को बंद करने का फैसला किया है।

    शनिवार को जारी एक बयान में गूगल फोटो के हेड अनिल सभरवाल ने कहा है कि गूगल फोटो के आने के बाद हमें इन सवालों का सामना करना पड़ रहा है कि अब पिकासा की क्या जरूरत है। इसके बाद हमने पिकासा को रिटायर करने की तैयारी की है।

    हमारा मानना है कि हम एक प्रोडक्ट पर फोकस कर सकते हैं ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव दे सके। इसके बंद होने के बाद अब यूजर्स पिकासा में सेव की गई तस्वीरों को गूगल फोटो के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं।