Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप पर आए इस फॉरवर्डेड मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, जानें क्या है पूरा माजरा

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Tue, 17 Jan 2017 04:00 PM (IST)

    व्हाट्सएप पर हैकर्स अटैक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वो हर दिन कोई न कोई ऐसी तरकीब ढूंढ ही निकालते हैं, जिससे व्हाट्सएप यूजर का डाटा हैक किया जा ...और पढ़ें

    व्हाट्सएप पर आए इस फॉरवर्डेड मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, जानें क्या है पूरा माजरा
    व्हाट्सएप पर आए इस फॉरवर्डेड मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, जानें क्या है पूरा माजरा

    नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर हैकर्स की नजर बनी हुई है। हैकर्स व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट हैक करने का मौका ढूंढ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक स्पैम वेबसाइट तैयार की है। दरअसल, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू होने के बाद से ही यूजर्स को इससे जुड़े इनविटेशन लिंक आ रहे हैं। ये लिंक हैकर्स द्वारा भेजे जा रहे हैं। इनसे यूजर की जानकारी लीक हो सकती है।

    क्या है ये लिंक?

    अगर कोई यूजर व्हाट्सएप पर इनविटेशन लिंक पर क्लिक करता है, तो यूजर एक वेबपेज पर redirect हो जाता है, जहां वीडियो कॉलिंग फीचर को एक्टिव करने वाला पेज दिया गया है। हालांकि, यह पेज बिल्कुल फेक है। अगर यूजर यहां अपनी डिटेल्स डालता है, तो वो जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है। ऐसे में हम यूजर्स को सुझाव देते हैं कि वो इन लिंक्स पर क्लिक न करें।

    इससे पहले भी व्हाट्सएप पर दो वायरस स्क्रॉल कर रहा था। इसके लिए आईबी और रॉ ने रक्षा संस्थानों और सुरक्षाकर्मियों को आगाह भी किया था। यह वायरस यूजर्स की निजी जानकारी, रक्षा से जुड़ी जानकारी और बैंकिंग डाटा को चुरा सकते हैं। इनमें से एक वायरस का नाम NDA है तो दूसरे का नाम NIA है। आपको बता दें कि यह वायरस जांच और नेवी एजेंसी के नाम पर बनाए गए हैं। ऐसे में इन्हें लेकर किसी तरह से गुमराह न हो। इनसे जुड़े मैसेज अगर आपके व्हाट्सएप पर आते हैं, तो उन्हें क्लिक न करें। साथ ही इन्हें डिलीट कर दें।